विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 10 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 10 August 2020 Horoscope

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में लोग आप की बौद्धिकता एवं कार्य क्षमता के कायल रहेंगे। वे आपकी सराहना करते नहीं थकेंगे। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न हैं, वे आपके पद्दोन्नति पर विचार कर सकते हैं। किंतु ध्यान रहे आप एक बार में एक ही कार्य पर अपना ध्यान केंद्रित करने की चेष्टा करें अन्यथा बार-बार भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यों के चयन एवं परिवर्तन के कारण आपका समय बर्बाद हो सकता है। आज आपकी राशि में ग्रह गोचरों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है जो परेशानियों का कारण बनेगा। यह आपके पारिवारिक जीवन में संकट उत्पन्न कर सकता है। अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों का भी बेहतरीन तरीके से निर्वहन करने की चेष्टा करें। कार्यक्षेत्र का प्रभाव अपने रिश्तों पर न पड़ने दे। अपने व्यवहार में सकारात्मकता एवं मधुरता रखें। घर-परिवार में कोई आपसे नाराज हो सकता है। आपकी किसी बात को लेकर आपकी संतान आप से खिन्न हो सकती हैं। अपने व्यवहार में सकारात्मकता एवं प्रेम बरतने की चेष्टा करें।

मकर राशि

अपने कार्यों को सही दिशा निर्देश नहीं दे पाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करने में स्वयं को अक्षम महसूस करेंगे। मानसिक तनाव व दबाव की स्थिति में रहेंगे। संतान संबंधी किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। आप अपने संतान के भविष्य को लेकर गंभीरता की स्थिति में रहेंगे। पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अचल संपत्ति के मामले घर में सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। आप अपनी संपत्ति को लेकर चिंताजनक स्थिति में आ सकते हैं। अपने मन के चोर को सही दिशा निर्देश दे, सकारात्मकता अपनी सोच में लाने का प्रयत्न करें एवं सबके हित में अपना हित समझ कर कार्य करने की चेष्टा करें अन्यथा पारिवारिक रिश्तो को बिगड़ने में देर नहीं लगेगी और आपके खुशहाल जीवन में क्लेश उत्पन्न हो जाएगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की बातों से क्रोधित होने की बजाय उस पर चिंतन-मनन करने की चेष्टा करें। कुल मिलकर दिन कुछ खास ठीक नहीं है।

कुंभ राशि

दिन बढ़िया है, सभी कार्य बनते जाएंगे। पुराने मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवारिक माहौल सुखद होगा। लंबे समय से चल रही कानूनी समस्या समाप्त होंगी, आपसी सुलह से मानसिक द्वेष समाप्त होंगे। बड़े भाई-बहन से रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी, आपके बीच की पुरानी गलतफहमी दूर होंगी, एक-दूसरे के लिए कोई उपहार आदि ला सकते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है, किंतु इस पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है, स्थितियां स्वयं ही सामान्य हो जाएंगी। माता का सहयोग बना रहेगा, आपकी माता जी आपकी दैनिक क्रियाकलापों से प्रसन्न रहेंगी। पिता किसी गहन चिंतन में डूबे हैं, वे अचल संपत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय सुना सकते हैं। संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है, हालांकि बाद में अपने संतान के प्रति भाव एवं बौद्धिकता को देखकर आप प्रसन्नचित्त हो जाएंगे एवं आपकी सभी चिंताएं समाप्त हो जाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा, तनाव का अनुभव करेंगे। आपके इस मानसिक अस्वस्थता का प्रभाव आपके कार्य पर भी पड़ेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है, सावधानी बरतें। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की चेष्टा करें। कारोबार के मामले में दिन उत्तम है, लाभ के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं चल रहे हैं, आपको अपने कार्य के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। अपने आलस्य का परित्याग करें, समय का सदुपयोग करें एवं अपनी बौद्धिकता को सही दिशा प्रदान करें। आज आपके उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं, वे आप पर क्रोधित भी हो सकते हैं। बहस करने से बचें अन्यथा नौकरी हेतु संकट खड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। सभी कार्य मन लगाकर रुचि के साथ करें, बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।