विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 9 नवंबर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 9 November 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 9 नवम्बर 2020 कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन सोमवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। अष्टमी तिथि प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात नवमी तिथि 10 नवंबर प्रातः 05 बजकर 29 तक चलायमान रहेगी जिसके बाद दशमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य विशाखा नक्षत्र में रहते हुए तुला राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 45 मिनट तक कर्क राशि, तत्पश्चात सिंह राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 29 मिनट पर।

चंद्रोदय: देर रात्रि 01 बजकर 01 मिनट (10 नवंबर 01:01am) पर।
चन्द्रास्त: दोपहर 01 बजकर 49 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: इस बार दीपावली पर यह होगा पूजा हेतु निशिता वंदना और चौघड़िया मुहूर्त का सही समय

नक्षत्र: अश्लेशा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 46 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद मघा नक्षत्र प्रारम्भ होगा।

योग: ब्रह्म योग देर रात्रि 01 बजकर 33 मिनट (10 नवंबर 01:33 am) तक बना रहेगा, इसके बाद इंद्र योग की शुरुआत होगी।

करण: कौलव करण प्रातः 06 बजकर 48 मिनट तक, फिर तैतिल करण शाम 06 बजकर 16 मिनट तक, फिर गर करण 10 नवंबर प्रातः 05 बजकर 29 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात वणिज करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: मांगलिक दोष को दूर करेंगे ये उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • अमृत काल प्रातः 07 बजकर 10 मिनट से प्रातः 08 बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा।  
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 30 मिनट (10 नवंबर 00:30am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 10 नवंबर 2020 प्रातः 04 बजकर 57 मिनट से 10 नवंबर प्रातः 05 बजकर 46 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्ड मूल पूर्ण दिन बना रहेगा।
  • राहुकाल प्रातः 07 बजकर 59 मिनट से प्रातः 09 बजकर 25 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक है।
  • दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 12 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 24 मिनट से दोपहर 02 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
  • वर्ज्य काल रात 08 बजकर 17 मिनट से रात 09 बजकर 54 मिनट तक बना रहेगा।