विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 4 जुलाई 2020

Aaj Ka Panchang 4 July 2020

आज दिनांक 04 जुलाई 2020 आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। चतुर्दशी तिथि सुबह 11 बजकर 33 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात पूर्णिमा तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में रहते हुए मिथुन राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन रात धनु राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 29 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 22 मिनट पर।

चंद्रोदय: शाम 06 बजकर 46 मिनट पर।
चन्द्रास्त: 05 जुलाई की प्रातः 05 बजकर 05 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: शनि की साढ़े साती के दोष को दूर करेंगे ये उपाय

नक्षत्र: मूल नक्षत्र अर्धरात्रि 11 बजकर 22 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद पूर्वाषाढा नक्षत्र शुरू होगा।

योग: ब्रह्म योग अर्धरात्रि 12 बजकर 56 मिनट (05 जुलाई 2020 00:56am) तक रहेगा, इसके बाद इंद्र योग की शुरुआत होगी।

करण: वणिज करण सुबह 11 बजकर 32 मिनट तक, फिर विष्टि करण रात 10 बजकर 50 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात बव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: शनिवार के विशेष मंत्र और उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक बना रहेगा।  
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत काल शाम 05 बजकर 12 मिनट से शाम 06 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट से शाम 07 बजकर 32 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट (05 जुलाई 00:07 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 47 मिनट (05 जुलाई 00:47 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 05 जुलाई 2020 प्रातः 04 बजकर 07 मिनट से 05 जुलाई प्रातः 04 बजकर 47 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्ड मूल प्रातः 05 बजकर 28 मिनट से रात्रि 11 बजकर 22 मिनट तक दिन बना रहेगा।
  • गुलिक काल सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 05 बजकर 27 मिनट से सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक, तत्पश्चात दूसरी बार सुबह 06 बजकर 24 मिनट से सुबह 07 बजकर 20 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल आज पहले सुबह 07 बजकर 52 मिनट से सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक, फिर दूसरी बार रात 09 बजकर 49 मिनट से अर्धरात्रि 11 बजकर 23 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 08 बजकर 56 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक बना रहेगा।
  • भद्रा काल सुबह 11 बजकर 32 मिनट से रात 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 03 बजकर 55 मिनट तक है।