आज का पंचांग 4 अगस्त 2020, जानिए मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त
आज दिनांक 4 अगस्त 2020 भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। प्रतिपदा तिथि रात्रि 09 बजकर 55 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात द्वितीया तिथि का आरम्भ होगा।
आज सूर्य अश्लेशा नक्षत्र में रहते हुए कर्क राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा रात 08 बजकर 48 मिनट तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि मे संचार करेगा।
सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 09 मिनट पर।
चंद्रोदय: शाम 07 बजकर 55 मिनट पर।
चन्द्रास्त: प्रातः 06 बजकर 05 मिनट पर।
ये भी पढ़ें: संकटमोचन हनुमान की करें इस प्रकार आराधना, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण
नक्षत्र: आयुष्मान् नक्षत्र सुबह 05 बजकर 46 मिनट तक, इसके बाद सौभाग्य नक्षत्र 05 अगस्त की प्रातः 05 बजकर 17 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद शोभन नक्षत्र शुरू होगा।
योग: श्रवण योग प्रातः 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा योग की शुरुआत होगी।
करण: बालव करण सुबह 09 बजकर 36 मिनट तक, फिर इसके बाद कौलव करण रात 09 बजकर 56 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात तैतिल करण शुरू होगा।
ये भी पढ़ें: कृष्ण जन्माष्टमी तिथि और शुभ मुहूर्त
आज के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक बना रहेगा।
- विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
- गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 57 मिनट से शाम 07 बजकर 18 मिनट तक है।
- द्विपुष्कर योग रात 09 बजकर 55 मिनट से 05 अगस्त 2020 प्रातः 05 बजकर 44 मिनट तक बना रहेगा।
- अमृत काल रात्रि 10 बजकर 33 मिनट से अर्धराती 12 बजकर 12 मिनट (05 अगस्त 00:12 am) तक रहेगा।
- निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट (05 अगस्त 00:08 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 46 मिनट (05 अगस्त 00:46 am) तक रहेगा।
- ब्रह्म मुहूर्त 05 अगस्त 2020 प्रातः 04 बजकर 22 मिनट से 05 अगस्त प्रातः 05 बजकर 02 मिनट तक बना रहेगा।
आज के अशुभ मुहूर्त
- दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले सुबह 08 बजकर 24 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक, फिर इसके बाद दूसरी बार रात 11 बजकर 23 मिनट से अर्धरात्रि 12 बजकर 07 मिनट (05 अगस्त 00:07 am) तक बना रहेगा।
- यमगण्ड प्रातः 09 बजकर 05 मिनट से प्रातः 10 बजकर 47 मिनट तक है।
- गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।
- राहुकाल दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से शाम 05 बजकर 30 मिनट तक बना रहेगा।
- वर्ज्य काल दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
- पंचक रात 08 बजकर 46 मिनट से 05 अगस्त सुबह 05 बजकर 46 मिनट तक है।