विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 31 मई 2020

Aaj Ka Panchang 31 May 2020

आज दिनांक 31 मई 2020 ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है।

आज नवमी तिथि संध्या 05 बजकर 36 मिनट तक बनी रहेगी, इसके पश्चात दशमी तिथि का आरंभ हो जायेगा। आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 01 जून 2020 प्रातः 03 बजकर 01 मिनट तक बना रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा आज वज्र योग संध्या 04 बजकर 31 मिनट तक बना है, फिर सिद्धि योग का आरम्भ होगा। आज सुबह के 06 बजकर 49 मिनट तक बालव करण बना रहेगा, जिसके बाद कौलव करण संध्या 05 बजकर 36 मिनट बना रहेगा। इसके बाद 01 जून 2020 की सुबह 04 बजकर 19 मिनट तक तैतिल करण बना रहेगा, इसके बाद गरजा करण आरंभ होगा। आज सूर्य रोहिणी नक्षत्र में है जो वृषभ राशि मे संचार करेगा। वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में प्रातः 10 बजकर 19 मिनट तक, उसके बाद कन्या राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 25 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 13 मिनट पर।

चंद्रोदय: प्रातः 01 बजकर 24 मिनट पर।
चन्द्रास्त: मध्य रात्रि 02 बजकर 11 मिनट पर  (01 जून 2020, 02:11am)

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 01 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक है।
  • आज अमृतकाल शाम 08 बजकर 21 मिनट से लेकर रात्रि 09 बजकर 48 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्य रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 38 मिनट (01 जून 2020, 00:38am) तक है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त 01 जून 2020 की प्रातः 04 बजकर 03 मिनट से लेकर प्रातः 04 बजकर 42 मिनट तक बना हुआ है।
  • आज सर्वार्थसिद्धि योग पुरे दिन रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • वर्ज्य काल सुबह 11 बजकर 23 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है।
  • यमगंड दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 02 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।
  • आज गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से शाम 05 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त शाम 05 बजकर 22 मिनट से शाम 06 बजकर 20 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल शाम 05 बजकर 29 मिनट से शाम के 07 बजकर 15  मिनट तक बना रहेगा।

आज के मंत्र

अगर आप शारीरिक कष्ट, ह्रदय रोग आदि से पीड़ित है तो आज के दिन भगवान सूर्य के  इस मंत्र का जप करना आपके लिए स्वास्थ्यवर्धक रहेगा।

ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।

अपने शत्रुओं के विनाश एवं स्वयं की उन्नति हेतु आज से इस मंत्र के जप को अपने जीवन में धारण करें।

शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमः।

भगवान सूर्य को सूर्य अर्घ्य मंत्र से जल का अर्घ्य प्रदान करें।

ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।

ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:।
अर्घ्य समर्पयामि।।

रविवार के दिन भगवान सूर्य का ध्यान करते हुए व्रत करें एवं इस मंत्र का जप करें।

"ॐ ह्रां ह्रीं ह्रों सूर्याय नम:"।

आज के उपाय

  • प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें।
  • गाय एवं कुत्तों को रोटी खिलाएं।
  • मंदिर के पुजारी एवं अन्य गरीब, भूखे व्यक्तियों को भोजन कराएं।