विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 3 सितम्बर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 3 September 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 3 सितम्बर 2020 आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। प्रतिपदा तिथि दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात द्वितीया तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहते हुए सिंह राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दोपहर 02 बजकर 18 मिनट तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 38 मिनट पर।

चंद्रोदय: शाम 07 बजकर 40 मिनट पर।
चन्द्रास्त: प्रातः 06 बजकर 47 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह दोष निवारण के अचूक उपाय

नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रात 08 बजकर 53 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा।

योग: धृति योग दोपहर 01 बजकर 07 मिनट तक रहेगा, इसके बाद शूल योग की शुरुआत होगी।

करण: कौलव करण दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक, फिर इसके बाद तैतिल करण अर्धरात्रि 01 बजकर 25 मिनट (04 सितम्बर 01:25am) तक बना रहेगा, तत्पश्चात गर करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: पूजन में प्रयुक्त होने वाली अखंडित गोल सुपारी के 11 चमत्कारी उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक है।
  • अमृत काल दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 29 मिनट से शाम 06 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट (04 सितम्बर 00:01 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 40 मिनट (04 सितम्बर 00:40am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 04 सितम्बर 2020 प्रातः 04 बजकर 32 मिनट से 04 सितम्बर प्रातः 05 बजकर 12 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • पंचक पूरे दिन बना रहेगा।
  • यमगण्ड प्रातः 05 बजकर 58 मिनट से प्रातः 07 बजकर 37 मिनट तक है।
  • गुलिक काल प्रातः 09 बजकर 07 मिनट से प्रातः 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले सुबह 10 बजकर 11 मिनट से सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से शाम 04 बजकर 10 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक बना रहेगा।