विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 3 अक्टूबर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 3 October 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 3 अक्टूबर 2020 आश्विन अक्टूबर मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन शनिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। द्वितीया तिथि पूर्ण रात्रि चलायमान रहेगी।

आज सूर्य हस्त नक्षत्र में रहते हुए कन्या राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 53 मिनट तक मीन राशि, तत्पश्चात मेष राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 05 मिनट पर।

चंद्रोदय: शाम 07 बजकर 09 मिनट पर।
चन्द्रास्त: प्रातः 07 बजकर 18 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: शनि ग्रह दोष को दूर करेंगे ये उपाय

नक्षत्र: रेवती नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 53 मिनट तक चलायमान रहेगा, तपश्चात अश्विनी योग की शुरुआत होगी।

योग: व्याघात योग रात 10 बजकर 11 मिनट तक बना रहेगा, इसके बाद हर्षण योग की शुरुआत होगी।

करण: तैतिल करण शाम 06 बजकर 13 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात गर करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: इन राशि वालों पर बनी रहती हैं शनिदेव की सदैव कृपा दृष्टि

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 55 मिनट से शाम 06 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 32 मिनट (4 अक्टूबर 00:32am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 4 अक्टूबर 2020 प्रातः 04 बजकर 40 मिनट से 4 अक्टूबर प्रातः 05 बजकर 25 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्ड मूल पूरे दिन बना रहेगा।
  • पंचक काल प्रातः 06 बजकर 12 मिनट से प्रातः 08 बजकर 50 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल प्रातः 06 बजकर 13 मिनट से प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 06 बजकर 13 मिनट से सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक, तत्पश्चात दूसरी बार सुबह 07 बजकर 05 मिनट से सुबह 07 बजकर 52 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 09 बजकर 10 मिनट से सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 01 बजकर 35 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक है।