विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 29 October 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 29 अक्टूबर 2020 आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। त्रयोदशी तिथि दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य स्वाती नक्षत्र में रहते हुए तुला राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात मीन राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 40 मिनट पर।

चंद्रोदय: शाम 04 बजकर 44 मिनट पर।
चन्द्रास्त: 30 अक्टूबर प्रातः 05 बजकर 15 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: माणिक्य रत्न के लाभ और धारण विधि

नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद रेवती नक्षत्र प्रारम्भ होगा।

योग: हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 41 मिनट (30 अक्टूबर 02:41 am) तक बना रहेगा, इसके बाद वज्र योग की शुरुआत होगी।

करण: तैतिल करण दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक, फिर गर करण 30 अक्टूबर प्रातः 04 बजकर 31 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात वणिज करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: आज का कन्या राशिफल जानिए

आज के शुभ मुहूर्त

  • अमृत काल प्रातः 06 बजकर 41 मिनट से प्रातः 08 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक है।
  • रवि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 30 अक्टूबर प्रातः 06 बजकर 29 मिनट तक बने रहेंगे।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 29 मिनट से शाम 05 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 28 मिनट (30 अक्टूबर 00:28am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 30 अक्टूबर 2020 प्रातः 04 बजकर 51 मिनट से 30 अक्टूबर प्रातः 05 बजकर 38 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • पंचक काल पूर्ण दिन बना रहेगा।
  • यमगण्ड प्रातः 06 बजकर 29 मिनट से प्रातः 07 बजकर 56 मिनट तक है।
  • गुलिक काल सुबह 09 बजकर 15 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 10 मिनट से सुबह 11 बजे तक, फिर दूसरी बार दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक बना रहेगा।
  • गण्ड मूल दोपहर 11 बजकर 59 बजे से 30 अक्टूबर प्रातः 06 बजकर 35 मिनट तक है।
  • राहुकाल दोपहर 01 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 53 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल अर्धरात्रि 01 बजकर 27 मिनट (30 अक्टूबर 01:27am) से 30 अक्टूबर सुबह तड़के 03 बजकर 19 मिनट तक बना रहेगा।