विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 26 नवंबर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 26 November 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 26 नवम्बर 2020 कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। द्वादशी तिथि पूर्ण रात्रि चलायमान रहेगी।

आज सूर्य अनुराधा नक्षत्र में रहते हुए वृश्चिक राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा रात 09 बजकर 23 मिनट तक मीन राशि, तत्पश्चात मेष राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 54 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट पर।

चंद्रोदय: दोपहर 03 बजकर 16 मिनट पर।
चन्द्रास्त: 27 नवंबर सुबह तड़के 03 बजकर 56 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह दोष निवारण के उपाय

नक्षत्र: रेवती नक्षत्र रात 09 बजकर 23 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारम्भ होगा।

योग: सिद्धि योग प्रातः 07 बजकर 38 मिनट तक बना रहेगा, इसके बाद व्यतीपात योग की शुरुआत होगी।

करण: बव करण शाम 06 बजकर 30 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात बालव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: इस तरह करें पंचोपचार पूजा, होंगे सभी इष्ट प्रसन्न

आज के शुभ मुहूर्त

  • सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन बना रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 16 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत काल शाम 06 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 34 मिनट (27 नवंबर 00:34am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 27 नवंबर 2020 प्रातः 05 बजकर 08 मिनट से 27 नवंबर प्रातः 05 बजकर 59 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्ड मूल पूरे दिन बना रहेगा।
  • पंचक काल प्रातः 06 बजकर 51 मिनट से रात 09 बजकर 23 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल प्रातः 07 बजकर 49 मिनट से प्रातः 09 बजकर 41 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल सुबह 09 बजकर 29 मिनट से सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 10 बजकर 21 मिनट से सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 01 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 28 मिनट तक बना रहेगा।