विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 24 दिसंबर 2020 दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 24 December 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 24 दिसंबर 2020 मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। हेमंत ऋतु है। दशमी तिथि रात 11 बजकर 20 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात एकादशी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य मूल नक्षत्र में रहते हुए धनु राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात मेष राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 32 मिनट पर।

चंद्रोदय: दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर।
चन्द्रास्त: अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 45 मिनट (25 दिसंबर 02:45am) पर।

ये भी पढ़ें: सभी राशियों का वर्ष 2021 का वार्षिक राशिफल जानिये

नक्षत्र: अश्विनी नक्षत्र दिन-रात चलायमान रहेगा।

योग: परिघ योग दोपहर 01 बजकर 45 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद शिव योग शुरू होगा।

करण: तैतिल करण सुबह 09 बजकर 59 मिनट तक, फिर गर रात्रि 11 बजकर 20 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद वणिज शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन से पेड़ पौधे होते हैं घर के लिए शुभ एवं अशुभ

आज के शुभ मुहूर्त

  • सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग पूर्ण दिन चलायमान रहेंगे।
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 22 मिनट से शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 47 मिनट (25 दिसंबर 00:47am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 25 दिसंबर 2020 प्रातः 05 बजकर 25 मिनट से 25 दिसंबर प्रातः 06 बजकर 18 मिनट तक बना रहेगा।
  • अमृत काल रात्रि 11 बजकर 32 मिनट से देर रात्रि 01 बजकर 19 मिनट तक है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्ड मूल पूरे दिन बना रहेगा।
  • यमगण्ड प्रातः 07 बजकर 10 मिनट से प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक है।
  • गुलिक काल सुबह 09 बजकर 44 मिनट से सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 10 बजकर 36 मिनट से सुबह 11 बजकर 21 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 04 मिनट (25 दिसंबर 03:04am) से 25 दिसंबर प्रातः 04 बजकर 56 मिनट तक बना रहेगा।