विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 23 सितम्बर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 23 September 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 23 सितम्बर 2020 आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन बुधवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। सप्तमी तिथि शाम 07 बजकर 58 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात ष्टमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहते हुए कन्या राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा शाम 06 बजकर 27 मिनट तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 19 मिनट पर।

चंद्रोदय: दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर।
चन्द्रास्त: रात 11 बजकर 02 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: बुध ग्रह शांति के उपाय

नक्षत्र: ज्येष्ठ नक्षत्र शाम 06 बजकर 27 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगा।

योग: आयुष्मान योग रात 11 बजकर 43 मिनट तक रहेगा, इसके बाद सौभाग्य योग की शुरुआत होगी।

करण: गर करण प्रातः 08 बजकर 41 मिनट तक, इसके बाद वणिज करण शाम 07 बजकर 58 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात विष्टि करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: गायत्री मंत्र का अर्थ एवं लाभ

आज के शुभ मुहूर्त

  • अमृत काल प्रातः 09 बजकर 59 मिनट से प्रातः 11 बजकर 31 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 06 मिनट से शाम 06 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 52 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 40 मिनट (24 सितम्बर 00:40am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 24 सितम्बर 2020 प्रातः 04 बजकर 38 मिनट से 24 सितम्बर प्रातः 05 बजकर 25 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गुलिक काल प्रातः 06 बजकर 10 मिनट से प्रातः 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
  • यमगण्ड प्रातः 06 बजकर 05 मिनट से प्रातः 07 बजकर 41 मिनट तक है।
  • दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले प्रातः 10 बजकर 11 मिनट से प्रातः 11 बजकर 05 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 03 बजकर 05 मिनट से दोपहर 03 बजकर 59 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 01 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल शाम 04 बजकर 07 मिनट से शाम 05 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।