विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 23 नवंबर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 23 November 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 23 नवम्बर 2020 कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन सोमवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। नवमी तिथि मध्यरात्रि 12 बजकर 34 मिनट (24 नवंबर 00:34am) तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात दशमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य अनुराधा नक्षत्र में रहते हुए वृश्चिक राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 24 मिनट पर।

चंद्रोदय: दोपहर 01 बजकर 48 मिनट पर।
चन्द्रास्त: देर रात्रि 01 बजकर 26 मिनट (24 नवंबर 01:26am) पर।

ये भी पढ़ें: चंद्र दोष निवारण के सरल उपाय

नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र दोपहर 01 बजकर 08 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ होगा।

योग: हर्षण योग 24 नवंबर प्रातः 06 बजकर 14 मिनट तक बना रहेगा, इसके बाद वज्र योग की शुरुआत होगी।

करण: बालव करण सुबह 11 बजकर 35 मिनट तक, फिर कौलव मध्यरात्रि 12 बजकर 34 मिनट (24 नवंबर 00:34am) तक बना रहेगा, तत्पश्चात तैतिल करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: सोमवार के मंत्र एवं उपाय, जानें कैसे करें भोले भंडारी की आराधना

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
  • रवि योग दोपहर 01 बजकर 07 मिनट से 24 नवंबर प्रातः 06 बजकर 47 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 02 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 33 मिनट (24 नवंबर 00:33am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 24 नवंबर 2020 प्रातः 05 बजकर 03 मिनट से 24 नवंबर प्रातः 05 बजकर 54 मिनट तक बना रहेगा।
  • अमृत काल 24 नवंबर प्रातः 06 बजकर 45 मिनट से 24 नवंबर प्रातः 08 बजकर 27 मिनट (24 नवंबर 08:28am) तक रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • पंचक पूरे दिन बना रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 08 बजकर 09 मिनट से सुबह 09 बजकर 32 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक है।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 01 बजकर 14 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
  • वर्ज्य काल रात 08 बजकर 05 मिनट से रात 09 बजकर 56 मिनट तक बना रहेगा।