आज का पंचांग 21 सितम्बर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त
आज दिनांक 21 सितम्बर 2020 आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन सोमवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। पंचमी तिथि रात्रि 11 बजकर 44 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात षष्ठी तिथि का आरम्भ होगा।
आज सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहते हुए कन्या राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि मे संचार करेगा।
सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 21 मिनट पर।
चंद्रोदय: प्रातः 10 बजकर 13 मिनट पर।
चन्द्रास्त: रात 09 बजकर 24 मिनट पर।
ये भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा के लिए तीन पत्तियों वाले बेलपत्र का क्यों है इतना महत्व
नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र रात 08 बजकर 51 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा।
योग: वैधृति योग प्रातः 08 बजकर 01 मिनट तक, फिर इसके बाद विष्कम्भ योग 22 सितम्बर प्रातः 04 बजकर 26 मिनट तक बना रहेगा, इसके बाद प्रीति योग की शुरुआत होगी।
करण: बव करण दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक, इसके बाद बालव नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 44 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात कौलव करण शुरू होगा।
ये भी पढ़ें: चंद्र ग्रह दोष निवारण के सरल उपाय
आज के शुभ मुहूर्त
- सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग रात 08 बजकर 51 मिनट से 22 सितम्बर प्रातः 06 बजकर 12 मिनट तक बने रहेंगे।
- अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक है।
- अमृत काल दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से दोपहर 02 बजकर 16 मिनट तक बना रहेगा।
- गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 09 मिनट से शाम 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
- विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
- निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 53 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 40 मिनट (22 सितम्बर 00:40am) तक रहेगा।
- ब्रह्म मुहूर्त 22 सितम्बर 2020 प्रातः 04 बजकर 37 मिनट से 22 सितम्बर प्रातः 05 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा।
आज के अशुभ मुहूर्त
- गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
- दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से दोपहर 01 बजकर 29 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 03 बजकर 06 मिनट से दोपहर 03 बजकर 55 मिनट तक बना रहेगा।
- राहुकाल प्रातः 07 बजकर 43 मिनट से प्रातः 09 बजकर 14 मिनट तक बना रहेगा।
- यमगण्ड प्रातः 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 16 मिनट तक है।
- वर्ज्य काल अर्धरात्रि 12 बजकर 36 मिनट (22 सितम्बर 00:36am) से अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 06 मिनट (22 सितम्बर 02:06am) तक रहेगा।