विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 14 जून 2020

Aaj Ka Panchang 14 June 2020

आज दिनांक 14 जून 2020 आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमीं तिथि और दिन रविवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है।

आज  नवमीं तिथि मध्य रात्रि 03 बजकर 19 मिनट (15 जून 2020 03:19am) तक बनी रहेगी, इसके पश्चात दसवीं तिथि का आरंभ हो जायेगा जो 15 जून 2020 को चलायमान रहेगी। नक्षत्रों में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है जो आज मध्यरात्रि 12 बजकर 22 मिनट (15 जून 2020 00:22am) तक बना रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा आज आयुष्यमान योग सुबह 11 बजकर 53 मिनट तक बना है, फिर योग सौभाग्य योग का आरम्भ होगा।

आज दोपहर के 02 बजकर 07 मिनट तक तैतिल करण बना रहेगा, जिसके बाद गर करण 15 जून 2020 तड़के 03 बजकर 18 मिनट तक है, इसके पश्चात वाणिज करण का आरंभ हो जाएगा। आज सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में है जो वृषभ राशि मे मध्यरात्रि 12 बजकर 10 मिनट (15 जून 2020 00:10am) तक संचार करेगा, फिर यह मिथुन में प्रवेश  करेगा। वही आज चंद्रमा आज मीन राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 21 मिनट पर।

चंद्रोदय: मध्यरात्रि 01 बजकर 36  मिनट (15 जून 2020 01:36am) पर।
चन्द्रास्त: दोपहर 01 बजकर 10 मिनट पर।

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक बना है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
  • अमृतकाल संध्या 06 बजकर 58 मिनट से लेकर रात्रि  08 बजकर 46 मिनट तक है।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 07 मिनट शाम 07 बजकर 29 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट (15 जून 2020 00:01am) से लेकर 12 बजकर 42 मिनट (15 जून 2020 00:42am) तक है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त 15 जून 2020 प्रातः 04 बजकर 04 मिनट से लेकर प्रातः 04 बजकर 42 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 50 मिनट से संध्या 05 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल संध्या 05 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 18 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगंड दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त के अशुभ काल का प्रभाव आज केवल एक बार ही दृश्यमान होगा जिसमें यह पहली बार शाम 05 बजकर 28 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 24 मिनट तक बना है।
  • आज पूरे दिन पंचक बना रहेगा।
  • गण्डमूल अर्धरात्रि 12 बजकर 21 मिनट (15 जून 2020 00:21 am) से 15 जून की प्रातः 05 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

आज के मंत्र

अगर आप शारीरिक कष्ट, ह्रदय रोग आदि से पीड़ित है तो आज के दिन भगवान सूर्य के  इस मंत्र का जप करना आपके लिए स्वास्थ्यवर्धक रहेगा।

ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।

अपने शत्रुओं के विनाश एवं स्वयं की उन्नति हेतु आज से इस मंत्र के जप को अपने जीवन में धारण करें।

शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमः।

भगवान सूर्य को सूर्य अर्घ्य मंत्र से जल का अर्घ्य प्रदान करें।

ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।

ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:।
अर्घ्य समर्पयामि।।

रविवार के दिन भगवान सूर्य का ध्यान करते हुए व्रत करें एवं इस मंत्र का जप करें।

"ॐ ह्रां ह्रीं ह्रों सूर्याय नम:"।

आज के उपाय

  • प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें।
  • गाय एवं कुत्तों को रोटी खिलाएं।
  • मंदिर के पुजारी एवं अन्य गरीब, भूखे व्यक्तियों को भोजन कराएं।