विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 11 जून 2020

Aaj Ka Panchang 11 June 2020

आज दिनांक 11 जून 2020 ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है।

आज षष्ठी तिथि रात्रि 09 बजकर 11 मिनट तक बनी रहेगी, इसके पश्चात सप्तमी तिथि का आरंभ हो जायेगा। नक्षत्रों में घनिष्ठा नक्षत्र है जो संध्या 04 बजकर 35 मिनट तक बना रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा आज वैधृति योग सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक बना है, फिर विष्कम्भ योग का आरम्भ होगा।

आज सुबह 08 बजकर 31 मिनट तक गर करण बना रहेगा, जिसके बाद वणिज करण रात्रि 09 बजकर 08 मिनट बना रहेगा। इसके बाद विष्टि करण आरंभ होगा। आज सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में है जो वृषभ राशि मे संचार करेगा। वहीं चंद्रमा आज कुम्भ राशि मे संचार करेगा।  

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 20 मिनट पर।

चंद्रोदय: रात्रि 12 बजकर 03 मिनट (12 जून 2020 00:03am) पर।
चन्द्रास्त: 12 जून 2020 सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर।

आज के शुभ मुहूर्त

  • अमृतकाल प्रातः 05 बजकर 29 मिनट से लेकर 07 बजकर 12 मिनट तक बना रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 06 मिनट शाम 07 बजकर 30 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्य रात्रि 12 बजकर 02 मिनट (12 जून 00:02am) से लेकर रात्रि 12 बजकर 41 मिनट (12 जून 2020 00:41am) तक है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त 12 जून 2020 की प्रातः 04 बजकर 03 मिनट से लेकर 12 जून प्रातः 04 बजकर 43 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • यमगंड सुबह 05 बजकर 21 मिनट से सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।
  • आज गुलिक काल सुबह 08 बजकर 50 से लेकर प्रातः 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।  
  • दुर्मुहूर्त काल आज दो बार विद्यमान रहेगा। यह पहली बार आज सुबह के 10 बजकर 02 मिनट से लेकर 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। वही दूसरी यह आज दोपहर 03 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 33 मिनट तक है।
  • आज राहुकाल दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर 04 बजकर 01 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल आज रात्रि 12 बजकर 25 मिनट (12 जून 2020 00:25am) से मध्यरात्रि  02 बजकर 11 मिनट (12 जून 2020 02:11am) तक बना रहेगा।।

आज के मंत्र

गुरुवार को भगवान श्री हरि विष्णु एवं बृहस्पति के मंत्रों का 108 बार जप करें। इससे श्री हरि की कृपा बरसती है और  गुरु के दोष भी समाप्त होते है।

ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।।

ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।।

ॐ गुं गुरवे नम:।।

ॐ क्लीं बृहस्पतये नमः।।

आज के उपाय

आइये जानते हैं आज बृहस्पति के उपाय जो करेंगे सभी कष्टों को दूर

  • हर गुरुवार को भगवान विष्णु की षोडशोपचार पूजन के साथ विधिवत तौर पर पूजा आराधना करें।
  • पीले रंग के वस्त्र पहने, पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
  • कुत्ते को भोजन दें।
  • भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें।
  • केले के पौधे में जल से अर्घ्य देकर धूप-अगरबत्ती जलाएं।
  • नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाना ना भूले।
  • आज के दिन नाखून, बाल आदि ना कटवाए।
  • विवाहित अथवा विवाह योग्य स्त्रियां अपने बाल ना धोएं।
  • कारोबार में निवेश करने से पहले पूरी जांच परख कर ले।