विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 1 सितम्बर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 1 September 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 1 सितम्बर 2020 भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन मंगलवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। चतुर्दशी तिथि प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात पंचमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहते हुए सिंह राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात कुम्भ राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 40 मिनट पर।

चंद्रोदय: शाम 06 बजकर 30 मिनट पर।
चन्द्रास्त: 02 सितम्बर प्रातः 05 बजकर 52 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: संकटमोचन हनुमान की करें इस प्रकार आराधना, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र शाम 04 बजकर 40 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा।

योग: अतिगण्ड योग दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक रहेगा, इसके बाद सुकर्मा योग की शुरुआत होगी।

करण: वणिज करण सुबह 09 बजकर 40 मिनट तक, फिर इसके बाद विष्टि करण रात 10 बजकर 15 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात बव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: मंगल ग्रह दोष निवारण के सरल उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग प्रातः 06 बजकर 01 मिनट से शाम 04 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 33 मिनट से शाम 06 बजकर 51 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट (02 सितम्बर 00:01 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 43 मिनट (02 सितम्बर 00:43 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 02 सितम्बर 2020 प्रातः 04 बजकर 32 मिनट से 02 सितम्बर प्रातः 05 बजकर 11 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • पंचक पूरे दिन बना रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले सुबह 08 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक, फिर इसके बाद दूसरी बार रात 11 बजकर 11 मिनट से अर्धरात्रि 12 बजे तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड प्रातः 09 बजकर 08 मिनट से प्रातः 10 बजकर 47 मिनट तक है।
  • भद्रा काल प्रातः 09 बजकर 35 मिनट से रात 10 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
  • गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से शाम 05 बजकर 09 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल अर्धरात्रि 12 बजकर 23 मिनट (02 सितम्बर 00:23 am) से अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 12 मिनट (02 सितम्बर 02:12 am) तक रहेगा।