विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 22 अप्रैल 2021 शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Dainik Panchang 22 April 2021

आज दिनांक 22 अप्रैल 2021 चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। 2078 विक्रम सम्वत है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वसंत ऋतु है। दशमी तिथि रात 11 बजकर 34 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात एकादशी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य अश्विनी नक्षत्र में रहते हुए मेष राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 17 मिनट तक कर्क राशि, इसके पश्चात् सिंह राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: प्रातः 05 बजकर 50 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 50 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह शांति के सरल उपाय

नक्षत्र: अश्लेशा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 17 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर मघा नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: गण्ड योग शाम 05 बजकर 04 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद वृद्धि योग शुरू होगा।

करण: तैतिल करण दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक, फिर गर रात 11 बजकर 34 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद वणिज शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: हरियाणा का पिन कोड जानिए

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग पूर्ण दिन चलायमान रहेगा।
  • अमृत काल प्रातः 06 बजकर 40 मिनट से प्रातः 08 बजकर 13 मिनट तक है।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 40 मिनट से शाम 07 बजे तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 39 मिनट (23 अप्रैल 00:39am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 23 अप्रैल प्रातः 04 बजकर 22 मिनट से प्रातः 05 बजकर 03 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गण्ड मूल पूर्ण दिन चलायमान रहेगा।
  • यमगण्ड प्रातः 05 बजकर 47 मिनट से प्रातः 07 बजकर 28 मिनट तक है।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 10 बजकर 07 मिनट से सुबह 11 बजकर 04 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शाम 04 बजकर 17 मिनट तक बना रहेगा।
  • गुलिक काल सुबह 09 बजकर 01 मिनट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल शाम 07 बजकर 56 मिनट से रात 09 बजकर 31 मिनट तक बना रहेगा।