विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 20 मार्च 2021 शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Dainik Panchang 20 March 2021

आज दिनांक 20 मार्च 2021 फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शनिवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वसंत ऋतु है। सप्तमी तिथि पूर्ण रात चलायमान रहेगी।

आज सूर्य उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में रहते हुए मीन राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा 21 मार्च प्रातः 06  बजकर 07 मिनट तक वृषभ राशि, तत्पश्चात मिथुन राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: प्रातः 06 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 33 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: शनि दोष शांति के सरल एवं कारगर उपाय

नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र शाम 04 बजकर 48 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर मृगशिरा नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: प्रीति योग सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद आयुष्मान योग शुरू होगा।

करण: गर करण शाम 06 बजकर 04 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद वणिज शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: वैदिक शनि ग्रह दोष शांति पूजा करवाएं

आज के शुभ मुहूर्त

  • सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग एवं रवि योग प्रातः 06 बजकर 27 मिनट से शाम 04 बजकर 44 मिनट तक बने रहेंगे।
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है।
  • अमृत काल दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से शाम 06 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट (21 मार्च 00:06am) से लेकर देर रात्रि 12 बजकर 50 मिनट (21 मार्च 00:50am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 21 मार्च प्रातः 04 बजकर 51 मिनट से प्रातः 05 बजकर 34 मिनट तक बना रहेगा।
  •  
  • द्विपुष्कर योग शाम 04 बजकर 48 मिनट से 21 मार्च 06 बजकर 22 मिनट तक है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गुलिक काल सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 16 मिनट तक, फिर दूसरी बार सुबह 07 बजकर 16 मिनट से सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल पहले प्रातः 07 बजकर 43 मिनट से प्रातः 09 बजकर 35 मिनट तक, फिर दूसरी बार रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 47 मिनट (21 मार्च 00:47am) तक बना रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 09 बजकर 25 मिनट से सुबह 11 बजे तक है।
  • यमगण्ड दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक है।