विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक पंचांग 16 जनवरी 2021

Aaj Ka Dainik Panchang 16 January 2021

आज दिनांक 16 जनवरी 2021 पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शनिवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शिशिर ऋतु है। तृतीया तिथि सुबह 07 बजकर 48 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात चतुर्थी (विनायक चतुर्थी) तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य उत्तराषाढा नक्षत्र में रहते हुए मकर राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि में गोचर करेगा।

सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 49 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: राशि अनुसार वर्ष 2021 हेतु लाल किताब के उपाय जो बनाएंगे आपका साल शानदार और सफल

नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र 17 जनवरी प्रातः 06 बजकर 13 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: व्यतीपात योग शाम 07 बजकर 15 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद वरीयान योग शुरू होगा।

करण: गर करण सुबह 07 बजकर 47 मिनट तक, फिर वणिज शाम 07 बजकर 53 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद विष्टि शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: वर्ष 2021 के मुख्य हिन्दू त्योहार एवं व्रत कैलेंडर

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग प्रातः 07 बजकर 18 मिनट से 17 जनवरी प्रातः 06 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 39 मिनट से शाम 06 बजे मिनट तक रहेगा।
  • अमृत काल रात 10 बजकर 44 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 26 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट (17 जनवरी 2021 00:05am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 56 मिनट (17 जनवरी 2021 00:56am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 17 जनवरी प्रातः 05 बजकर 29 मिनट से 17 जनवरी प्रातः 06 बजकर 18 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • पंचक काल पूर्ण दिन चलायमान रहेगा।
  • गुलिक काल सुबह 07 बजकर 13 मिनट से सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 07 बजकर 13 मिनट से सुबह 07 बजकर 59 मिनट तक, फिर दूसरी बार सुबह 07 बजकर 59 मिनट से सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 09 बजकर 50 मिनट से सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से दोपहर 03 बजकर 12 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से दोपहर 02 बजकर 27 मिनट तक बना रहेगा।
  • भद्रा काल शाम 07 बजकर 47 मिनट से 17 जनवरी प्रातः 07 बजकर 13 मिनट तक है।