विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 14 मई 2020

14 May 2020 Aaj Ka Panchang

आज दिनांक 14 मई 2020 ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि एवं दिन बृहस्पतिवार है। विक्रम संवत् 2077 चल रहा है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में अवस्थित है। ग्रीष्म ऋतु है।

आज सप्तमी तिथि प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगी जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ हो जायेगा। साथ ही आज श्रवण नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 23 मिनट तक बना हुआ है जिसके बाद घनिष्ठा नक्षत्र का भी आरंभ होना है। इसके अतिरिक्त ब्रह्म योग अर्धरात्रि 01 बजकर 17 मिनट तक है जिसके बाद ऐन्द्र योग का आरंभ हो जायेगा। वहीं बव करण प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक बना हुआ है। साथ ही कौलव करण का आरंभ भी होगा। आज चन्द्रमा सायं 07 बजकर 22 मिनट तक मकर राशि जिसके पश्चात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल बताएगा कैसा गुजरेगा आपका दिन

सूर्योदय: प्रातः 05 बजकर 19 मिनट।

सूर्यास्त:  संध्या 06 बजकर 46 मिनट।

शुभ मुहूर्त

किसी भी कार्य को आरंभ करने के पूर्व मुहूर्त का ज्ञात होना अत्यंत आवश्यक है। शुभ मुहूर्त में आरंभ किया गया कार्य सदैव शुभफलदायी होता है। आज के शुभ मुहूर्तों में अमृत काल सुबह 09 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक बना हुआ है। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक बना रहेगा। इसके अतिरिक्त गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 33 मिनट से 06 बजकर 57 मिनट तक बना हुआ है।

शुभ मुहूर्त में से अहम अभिजीत मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक बना है। साथ ही ब्रह्म मुहूर्त सुबह अगले दिन 3 बजकर 54 मिनट से 4 बजकर 37 मिनट तक है। वहीं रवि योग सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक बना है।

ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह दोष दूर करने के उपाय

अशुभ मुहूर्त

अशुभ मुहूर्त में किये जा रहे कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होना तय माना जाता है। अतः किसी भी अच्छे कार्य के आरम्भ के पूर्व इन मुहूर्तों की काल अवधि की समझ आवश्यक है। आज के अशुभ मुहूर्त में यमगंड सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक है। गुल‍िक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक बना रहेगा। राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। अतः ध्यान रहें इस अवधि में किसी भी विशेष कार्य की शुरुआत न करें।

मंत्र

गुरुवार को भगवान श्री हरि विष्णु एवं बृहस्पति के मंत्रों का 108 बार जप करें। इससे श्री हरि की कृपा बरसती है और गुरु के दोष भी समाप्त होते हैं।

ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।।

ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।।

ॐ गुं गुरवे नम:।।

ॐ क्लीं बृहस्पतये नमः।।

आज के उपाय

  • हर गुरुवार को भगवान विष्णु की षोडशोपचार पूजन के साथ विधिवत तौर पर पूजा आराधना करें।
  • पीले रंग के वस्त्र पहने, पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
  • कुत्ते को भोजन दें।
  • भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें।
  • केले के पौधे में जल से अर्घ्य देकर धूप, अगरबत्ती जलाएं।
  • नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाना ना भूले।
  • आज के दिन नाखून, बाल आदि ना कटवाए।
  • विवाहित अथवा विवाह योग्य स्त्रियां अपने बाल ना धोएं।
  • कारोबार में निवेश करने से पहले पूरी जांच परख कर ले।