विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

सितम्बर 2020 में राहु की चाल में परिवर्तन, जाने किस राशि पर होगा कैसा उलटफेर

Rahu Rashi Parivartan in September 2020 effects on Zodiac Signs

इस वर्ष राहु की चाल में परिवर्तन हो रहा है। चूँकि राहु को अशुभ प्रभाव दर्शाने वाले ग्रहों में से एक माना जाता हैं, इसलिए यह गोचर इस वर्ष की सबसे बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक माना गया है। राहु 23 सितम्बर 2020 को मिथुन राशि से वृष राशि में गोचर करेगा। राहु 12 अप्रैल 2022 तक वृष राशि को अपनी दयादृष्टि प्रदान करेगा। यह अन्य ग्रहों के विपरीत अर्थात उल्टी दिशा में चलता है, अतः यह राशियों पर अति प्रभावशाली होता है जिसके कारण जातक के जीवन में जबरदस्त तरह से उलट फेर होते हैं।

पौराणिक कथाओं मेँ राहु को एक असुर व पाप ग्रह कहा जाता है। इसे तमौ अर्थात अन्धकार युक्त ग्रह बताया जाता है। अन्ध ग्रह के कारण इसकी कोई दृष्टि नही होती है, इसलिये इसका कोई आकार भी नही होता। ये जिस भाव से बैठता है, उस भाव के स्वरूप फल प्रदान करता है। कहते हैं कि राहु का प्रभाव आकस्मिक होता हैं। इसे विनाश का कारक भी कहा जाता है, इसीलिये इस ग्रह के नाम से ही जातक भयभीत हो जाता है।

ऐसी मान्यता है कि राहु अशुभ फल प्रदाता है, किन्तू इसका फल निश्चित नही होता है। जिस भी जगह इसके स्थिति कमजोर होती है, उसको नकारत्मक फल की प्राप्ति होती है। किसी भी राशि में राहु शुभ होने पर यह व्यक्ति को धन सम्पदा, वैभव, यश आदि भी प्रदान करता है। आइये जानते हैं किस राशि पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ रहा है।

मेष

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। आपके जीवन में सफलता के द्वार खुलेंगे व आप अपने किये गये कर्मों के परिणाम में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। अपने जीवन की हर समस्या का निडर व धैर्यता पूर्वक निवारण करेंगे। इसके प्रभाव से दाम्पत जीवन में कलेश, कलह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, घर में अनबन का माहौल बना रह सकता है।

वृष

यह गोचर आपके लिये समान्य रूप से प्रभावशाली रहेगा। आपकी आर्थिक स्तिथि में वृद्धि होगी व आर्थिक सम्बंधी सभी समस्याओं का निवारण होगा। परिवार जनों के मध्य मतभेद होंगे व किसी कारण वश घर में अशान्ती का वातावरण बना रहेगा। आपके द्वारा बोले गये शब्द किसी को दुख दे सकते हैं, इसीलिये अपनी वाणी पर अंकुश रखे।

ये भी पढ़ें: राहु दोष दूर करने के सरल उपाय

आगे पढ़ें अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में...