विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Mars Transit 2 June 2021: मंगल कर रहा है कर्क राशि में प्रवेश जो डालेगा इन राशियों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव

Mars Transit in Cancer (Kark Rashi) on 2 June 2021 will leave negative impacts on these Zodiac Signs

मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, और 2 जून 2021 को मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाला है।

मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने के बाद 20 जुलाई 2021 तक स्थिरता से विराजमान रहेंगे। कर्क को चंद्रमा की राशि कहा जाता है और यह मंगल देव की सबसे नीच राशि मानी जाती है।

वहीं दूसरी ओर मंगल को मकर राशि में उच्च स्थान का माना जाता है। चूँकि मंगल कर्क राशि में प्रवेश करने के बाद क्रूर ग्रह में परिवर्तित हो जाते हैं, इसीलिए कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव होता है।

आज हम आपको बताएंगे उन 5 राशियों के बारे में जिन पर मंगल ग्रह का दुष्परिणाम देखने को मिलेगा, और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में मंगल का प्रभाव कुछ ज्यादा खास नहीं रहता है पर नकारात्मक प्रभाव ज्यादा प्रबल होता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का यह महीना कष्टकारी होगा, इसलिए अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। कोशिश करें कि लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश, आदि विवादो से जितना हो सके, उतना दूर रहने का प्रयास करें।

यदि पारिवारिक क्लेश की वजह से कोई अदालती या पुलिस केस बना है, तब बाहर ही बाहर उसे सुलझा लेने का भरसक प्रयास करें। यह महीना जमीन-जायदाद से संबंधित विवादों व आपकी मामले में उलझा हुआ साबित हो सकता है। बेहतर होगा कि खुद पर नियंत्रण रखें, आवेश में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं, सभी विवादित मामलों में व्यवहारिक रूप से संयम रखें, सफलता प्राप्त होगी और आपकी मानसिक सेहत भी सही बनी रहेगी।

यूँ तो पारिवारिक विवादों में उलझने के कारण मन थोड़ा अशांत रह सकता है, परंतु यदि थोड़ा संयम रखा जाए तो नुकसान से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें, सेहत के मामलें में यह महीना खुशगवार नहीं रहने वाला है।

सिंह राशि

2 से 22 जून के आसपास तक का समय आपके लिए चुनौतियों से भरा होगा, इन चुनौतियों के लिए तैयार रहे तो बेहतर। विद्यार्थियों के लिए समय दिक्कतों से भरा रहेगा, खासकर प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण होगा। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। पर घबराएं नहीं और संयम बनाये रखें, कुछ ना कुछ हल जरूर निकलेगा। निराश होने की बजाय अच्छे अंक लाने का प्रयास करते रहें।

इस दौरान समय अच्छा ना होने के कारण आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। बेहतर है ज्यादा होने वाले खर्चों से बचें और पैसों रुपयों का सही इस्तेमाल करें।

सगे-संबंधियों अथवा अपने जानने वाले मित्र-पड़ोसियों से कुछ बुरे समाचार सुनने के योग बन रहे हैं। बेहतर है इस बात से परेशान होने की बजाय खुद को संभालने का प्रयास करें। इस दौरान विदेश यात्रा के संयोग प्रबल होंगे। यदि आप देश के बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो सफलता हासिल होगी।

आगे पढ़ें बाकी किन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव...