विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Guru Vakri 2021: 20 जून से वक्री बृहस्पति डालेंगे सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव

Guru Vakri 2021 Jupiter Retrograde in Aquarius impacts on all Zodiac Signs

ज्योतिष शास्त्र मूल रूप से नौ ग्रह तथा 12 राशियों पर आधारित है। ज्योतिष शास्त्र में इन 12 राशियों के साथ नौ ग्रहों के होने वाले गोचर व अन्य खगोलीय घटनाओं को अंकित किया जाता है और इसी आधार पर व्यक्ति के जीवन में आने वाले परिवर्तन, भाग्य कर्म फल आदि की विवेचना की जाती है।

ज्योतिष शास्त्र में मौजूद नवग्रहों में सभी ग्रहों के अपने अलग-अलग महत्व और अलग-अलग गुण हैं जो नक्षत्रों से संबंधित होते है। इन सभी नौ ग्रहों के मध्य बृहस्पति को ग्रहों के अधिपति के रूप में जाना जाता है।

बृहस्पति ग्रह को देव गुरु बृहस्पति कह कर भी संबोधित किया जाता है। क्योंकि बृहस्पति ग्रह सभी देवताओं के गुरु माने जाते हैं, इसलिए इन्हें  देव गुरु बृहस्पति कह कर संबोधित किया जाता है। बृहस्पति के खगोलीय घटनाओं व गतिविधियों का प्रभाव सभी राशियों पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अवश्य ही परिलक्षित होता है।

इसी मध्य बृहस्पति अपनी चाल परिवर्तन करते हुए वक्री होकर 20 जून 2021 से कुंभ राशि में गोचर करेंगे जहाँ देव गुरु बृहस्पति की स्थिति 14 सितंबर 2021 तक बनी रहेगी, अर्थात कुंभ राशि में देव गुरु बृहस्पति इस अवधि तक वक्री गोचर करने वाले हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर परिलक्षित होगा। इसी दिन गंगा दशहरा का पावन पर्व भी है।

तो आइए जानते हैं बृहस्पति की वक्री चाल का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव परिलक्षित हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु की चाल में परिवर्तन का प्रभाव शुभकारी रहेगा, आप कामयाबी की प्राप्ति करेंगे। हालांकि इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान आपको कुछ मामले में नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए समय बहुत बेहतर नहीं है। हालांकि इस अवधि में आपको अपने घर परिवार के जनों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कार्य जल्दबाजी में करना ठीक है, किंतु जल्दबाजी के चक्कर में अपना नुकसान करवा लेना या फिर ठीक तरीके से कार्य को पूर्ण ना करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है और आपका नुकसान करवा सकता है। इस दौरान कोशिश करें खुद को विवादित मसलों से दूर रख सकें बेहतर है। पारिवारिक परिवेश बढ़िया बना रहेगा, आप स्वयं को पारिवारिक तौर पर सुखद महसूस करेंगे। आर्थिक व्यवस्था को लेकर समय मिश्रित परिणाम दर्शायेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान शिक्षा-दीक्षा से जुड़े मसलों में कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा जिससे आपका मन विचलित हो सकता है। लेकिन इस दिशा में आपको थोड़ा धैर्य धरकर समझदारी से कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। आपको आप की मेहनत का फल इस दौरान अवश्य ही प्राप्त होगा, बस थोड़ी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बृहस्पति के वक्री होने का प्रभाव थोड़ा विकट हो सकता है। आपके लिए उलझने व समस्याएं बढ़ जाएँगी। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चौकन्ने हो जाएं। आप जो भी कार्य करने जा रहे हैं, उसे आरंभ करने से पूर्व भली भांति सोच विचार लें। आर्थिक मसलों को लेकर समय अनुकूल रहेगा, आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। हालांकि खर्च में वृद्धि हो जाने की वजह से आर्थिक तंगी के हालात उत्पन्न हो सकते हैं, अतः कोशिश करें कि सबसे पहले खर्च पर नियंत्रण स्थापित किया जाए, तभी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...