विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

इन 4 राशि वालों पर बरसती है माँ लक्ष्मी की सदैव कृपा

Goddess Lakshmi always blesses these 4 zodiac signs with wealth

ज्योतिष शास्त्र धर्म व अध्यात्म के साथ विज्ञान का भी एक अहम भाग है जो पूर्णरूपेण खगोलीय घटना, ब्रह्मांड में मौजूद ग्रह, नक्षत्र आदि पर आधारित है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है जिसके अंतर्गत सभी जातकों को रखा जाता है। इन 12 राशियों के द्वारा सभी जातकों से संबंधित जानकारियां प्राप्त की जाती हैं। इन राशियों के आधार पर ही कुंडली का पूर्ण रूपेण निर्माण संभव हो पाता है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति की राशि के माध्यम से उसके हावभाव, रंग-रूप, आकार, प्रकृति, रूचि, स्वभाव, गुण, दोष आदि को जाना जा सकता है। इन राशियों के माध्यम से ज्योतिष शास्त्र द्वारा व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

वैसे भी तत्कालीन परिस्थितियों में अर्थ अर्थात धन संपदा को ही सर्वोपरि माना जाता है। यह व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं में से सर्वप्रथम है। 12 राशियों में से कुछ ऐसी अहम गुणकारी राशियां होती है जिनके ऊपर सदैव माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। इन राशि के जातकों को कभी भी आर्थिक तंगी अथवा धन के अभाव से जूझना नहीं पड़ता है।

ऐसे कुछ खास जातकों के जीवन में सदैव सुख-संपदा, धन वैभव आदि बना रहता है एवं वे खुशहाल जीवन व्यतीत कर पाने में आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करते। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे ही राशियों के संबंध में बताएंगे, जिनके जीवन में अपार धन-संपदा निरंतर बरकरार रहती है। ऐसे जातकों का कोई भी कार्य आर्थिक मामलों की वजह से नहीं अटकता। तो चलिए देखते हैं कहीं आप भी इन्हीं सौभाग्यशाली जातकों में से एक तो नहीं-

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है। यह राशि, राशि चक्र के क्रम में दूसरे स्थान पर आती है। चूँकि इसका स्वामी ग्रह शुक्र है, इसलिए इनके जीवन में कभी भी किसी प्रकार की भौतिक सुख संपदा की कमी नहीं होती। शुक्र भौतिक सुख संपदा एवं अर्थ का कारक होता है। इसके अतिरिक्त ऐसे जातकों को सदैव भाग्य का साथ भी प्राप्त होता है। भाग्य इनके लिए सदैव शुभकारी परिणाम दर्शाता है। जब भी इनके समक्ष कोई जटिल व कठिन समस्या आती है, तो यह भाग्य की मदद एवं अपने भौतिक सुख, संपदा की बदौलत उनसे सुगमता पूर्वक उबर जाते हैं। ऐसे जातकों के तनिक प्रयास पर भी इन्हें लाभ प्राप्त हो जाता है। इन्हें कभी भी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती। कुल मिलाकर प्रायः वृषभ राशि के जातक सुख-संपदा से भरा-पूरा, खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक काफी मेहनत एवं लगन शील होते हैं। यह जिस भी कार्य को करने की ठान लेते हैं, उसे यह पूर्ण करके ही रहते हैं। यह आर्थिक संपदा की प्राप्ति हेतु खूब जतन एवं मेहनत करते हैं एवं ठाट से अमीरों की तरह जीवन व्यतीत करने का अवसर प्राप्त करते हैं। इन राशि के जातकों का भाग्य भी सुनहरा होता है। हर कार्य में इनको भाग्य का साथ मिलता है जिस कारण से इनके सभी कार्य संपन्न होते हैं एवं भाग्य की बदौलत ही इनकी मेहनत भी रंग लाती है। इनके मन का दृढ़ निश्चय इन्हें किसी भी हालत में सफलता के शिखर तक ले जाने में मददगार सिद्ध होता है। यह आंतरिक तौर पर दयालु प्रवृत्ति के होते हैं और हमेशा दूसरों की सहायता करने को तत्पर रहते हैं। इस कारण से भी इन्हें अपने जीवन में अधिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। इनके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सदैव बरकरार रहती हैं। यह इनकी मेहनत के साथ-साथ इनके भाग्य का भी फल है। कर्क राशि के जातकों का जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक काफी मेहनती एवं कार्य कुशल होते हैं। यह कम समय में अधिक से अधिक कार्य को अंजाम देते हैं। इसके कार्य पद्धति के साथ इन की कार्यशैली भी बेहतरीन होती है जिस कारण से यह लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस राशि के जातकों के अंदर नेतृत्व क्षमता प्रबल होती हैं। यह जिस भी सामुहिक कार्यों  में हाथ लगाते हैं, उसमें इनको नेतृत्व करने तक का दायित्व प्राप्त हो जाता है। इस राशि के जातक कठिन से कठिन कार्य को करने में ना ही हिचकिचाते हैं और ना ही संकोच करते है। इनके अंदर घबराहट की भावना भी आसानी से नहीं आती है। यही मुख्य वजह है कि यह जातक कभी भी अपने जीवन में असफलता नहीं प्राप्त करते हैं और सदैव हर मोड़ पड़ इनको सफलता ही प्राप्त होती हैं। सिंह राशि के जातकों के ऊपर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है, यह धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इस कारण से भी इनका वर्चस्व बढ़िया रहता है। यह स्वयं भी पूजा-पाठ आदि के क्रियाकलापों में खूब रुचि लेते हैं। माता लक्ष्मी की पूजा आराधना के साथ-साथ ये अपने इष्ट को भी प्रसन्न  रखते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक भी भाग्यशाली होते हैं। इनके ऊपर भाग्य का शुभ प्रभाव निरंतर बना रहता है। यह अधिक से अधिक धन की लालसा रखते हैं। इसी लालसा के कारण यह खूब मेहनत भी करते हैं जिनके सफल परिणाम इनके जीवन में दृश्य मान होते हैं। इनके ऊपर माता लक्ष्मी की काफी मेहरबानी होती है। इनके जीवन में अनेकानेक प्रकार की समस्या तो आती है, किंतु ये अपने भाग्य व स्वयं की मेहनत के बदौलत हर परिस्थितियों का आसानी से सामना कर सफलता की प्राप्ति करते हैं। इसी कारण यह हर बाधा से जुझते हुए सफलता के शिखर तक पहुंचते हैं एवं धन अर्जन करते हैं। यह हर समस्याओं की जड़ तक पहुंचने का प्रयास करते हैं एवं उन्हें ध्वस्त कर स्वयं को विजय प्राप्त कर आते हैं। इस राशि के जातकों में खासियत यह होती है कि यह धन के पीछे अधिक नहीं भागते, अपितु इनकी मेहनत व लगन के कारण इनके पीछे खुद ही धन चल कर आता है।