विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 दिसंबर 2019

Weekly Rashifal 16 to 22 December 2019

मेष राशि

सप्ताह के आरम्भ के दिनों में कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि की वृद्धि होगी। कार्य में मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी। पेशेवर कामो में जिम्मेदारियों के बढ़ने के आसार हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के पूर्ण योग है। यह सप्ताह आपके जीवन स्तर को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा। आपकी जीवन शैली में विशेष परिवर्तन देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में शुभकारी परिणाम प्राप्त होगा। छात्र अपने लक्ष्य के प्रति दृढ रहें, लक्ष्य से भटकाव के पूरे योग हैं। मेष राशि के लोग इस सप्ताह सभी के मंगल की कामना करेंगे। सबके हित के बारे में सोचेंगे। संतान संबंधी सभी पुरानी समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। आपका दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। रिश्तों में मिठास आएगी। Read more about mesh rashifal here.

वृषभ राशि

इस सप्ताह आपका धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर रुचि लेंगे। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करेंगे जिससे उनका आशिर्वाद प्राप्त होगा। यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। चूँकि वृषभ राशि से अष्टम भाव में बनने वाला चतुर्ग्रही योग प्रभाव वृद्धि तो करेगा किन्तु षडयंत्र का शिकार भी बनायेगा। इसलिए वाद-विवादों से बचने का प्रयत्न करें एवं स्वास्थ्य का विशेष धयान रखें। वही शिक्षा के क्षेत्र में नयी बुलंदियों की प्राप्ति होगी। प्रेमसम्बंधो में नाराज़गी उत्पन्न हो सकती है जिसका प्रभाव रिश्तों पर स्पष्ट दिखेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में आय में काफी वृद्धि होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के सप्तम भाव में होने के कारण यह सप्ताह आपके व्यापार एवं आजीविका आदि पर प्रभाव डालेगा, जिससे आर्थिक क्षेत्र में आपको संघर्ष एवं परेशानियों का सामना करना पर सकता है। वहीं दूसरी ओर आपके पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे अपेक्षित लाभ की प्राप्ति होगी। भाग्य वृद्धि के संपूर्ण योग है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे, सेहत पर मौसमी प्रभाव पड़ सकता है। सरकारी कार्यो में सकरात्मक परिणाम मिलेंगे। आप धार्मिक कार्यो की ओर भी आकर्षित रहेंगे। सप्ताह के अंत में कारोबार में लाभ की सम्भावना है। व्यापर सम्बंधित विस्तार संभव है जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। दैनिक मिथुन राशिफल के लिए यहाँ क्लिक करें।

कर्क राशि

यह सप्ताह आपके लिए मंगलकारी सिद्ध होगा। आपके कार्यशैली एवं निर्णयक्षमता की सराहना होगी जिससे आपके आत्मविश्वास तथा सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी दूर के सगे-संबंधी के आगमन की सुचना से घर में प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा। व्यापार के कार्य विस्तार हेतु विदेश जाने के योग भी बन सकते हैं। किसी समृद्धशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से विशेष लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। आर्थिक निवेश हेतु यह सप्ताह काफी शुभ है। भवन निर्माण आदि कार्यो में विघ्न उत्पन्न हो सकता है। नव विवाहितो को संतान प्राप्ति का योग है। Read Cancer daily horoscope in English.

सिंह राशि

इस सप्ताह अपने विरोधियों के प्रति सजग रहे। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए अपने कार्यो को सावधानी से अंजाम दे, इससे विजयप्राप्ति  की सर्वाधिक सम्भावना रहेगी। सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में राजनितिक, सामाजिक एवं तकनीकी क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होंगे। इस दौरान कार्य की पूर्णता हेतु दूर यात्रा पर भी जाना पर सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय वरदान की तरह साबित होगा, अतः प्रतियोगिता परीक्षा आदि हेतु अनवरत प्रयासरत रहे। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आर्थिक समस्याओं से परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का भावनाओं में लिया गया निर्णय नुकसानदेह साबित हो सकता है। अतः कोई भी फैसला सोच समझ कर लेना उचित होगा। यदि आप अभी अध्ययनरत हैं तो यह सप्ताह आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। इस सप्ताह किसी को भी कर्ज देने से बचने की चेष्ठा करे। कानून सम्बंधित मामलो में न्याय आपके पक्ष में होगा। इस दौरान आपके प्रगति के आसार है। प्रेम संबधों में मधुरता का प्रसार होगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कतें आ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को व्यवसायिक जीवन में नई सफलताएं प्राप्त होगी। आपके ग्रह गोचर आपको बेहतरीन परिणाम देंगे। इस दरमियान आपके द्वारा लिया गया साहसिक निर्णय अपार लाभ की प्राप्ति करायेगा। नौकरीपेशा लोगो को विशेष लाभ मिलने के योग है। संतान के विवाह हेतु रिश्ते आ सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। इस सप्ताह विलासिता की वस्तुओं का अधिक उपयोग होगा जिससे खर्च भी ज्यादा होने की सम्भावना है। यात्रा के नए आसार बन सकते है।

ये भी पढ़ें :-

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपका मानसिक तनाव से ग्रसित व्यतीत होगा, वहीं व्यापार के क्षेत्र में भाग्य आपके पूर्णतः पक्ष में है। संवाद एवं सूचनाओं के क्षेत्र में आपको विशेष ख्याति प्राप्त होगी जिससे मन के तनाव दूर होंगे और मन प्रसन्न होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी की कामना आपके परिश्रम को बढ़ाएगी। किसी  कीमती उपहार के मिलने की संभावना हैं या फिर आप स्वयं ही उपहार खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय से विवाद उत्पन्न हो सकता है, अतः उच्च अधिकारीयों से संबंधों में प्रेम बनाये रखें।

धनु राशि

सप्ताह के शुरुआत में पुराने अचल संपत्तियों से संबंधित विवाद समाप्त होने लग जायेंगे। नयी जमीन आदि खरीदने की प्रक्रिया में तीव्रता आएगी। आप भौतिक साधनों को जुटाने की कोशिश करेंगे जिससे मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कुछ निजी कामो को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। यदि आप का पेशा शिक्षा से जुड़ा है तो आपकी किस्मत चमक सकती है। प्रेमसंबंधों में मतभेद उत्पन्न होने की सम्भावना बनी रहेगी, जिससे मानसिक परेशानी आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का सप्ताह खुशनुमा व्यतीत होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की का मार्ग प्रसस्त होता दिख रहा है। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुराना रोग उभर कर सामने आ सकता है जिससे नयी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है। इसका प्रभाव कार्मिक जीवन पर अधिक नही पड़ेगा। वैवाहिक जीवन प्रेमयुक्त बीतेगा।

कुम्भ राशि

यह सप्ताह आपके लिए नए अवसर लाया है। आप अपनी  प्रतिभाओ का प्रदर्शन करेंगे जिससे आपकी ख्याति में अचानक वृद्धि होगी। आपके कार्यो एवं विवेक की सराहना होगी । व्यावसायिक तौर पर नयी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। आपकी सेहत बेहतर होगी। घर-परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के विषय में सार्थक सिद्ध होगा। पुराने चल रहे सभी मनमुटाव दूर होंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। हालाँकि व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां उत्पन्न तो होंगी लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे। इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। यह सप्ताह आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा।