विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

सिंह वार्षिक राशिफल 2020

Yearly singh rashifal 2020

आर्थिक जीवन

यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से शुभ नहीं होगा। इस राशि के जातकों को विशेष आर्थिक प्रबंधन की आवश्यकता होगी। जुलाई से नवंबर माह तक की अवधि आपके वित्तीय पक्ष हेतु संतोषजनक रहेगी। अपने खर्चों को कम करने की आवश्यकता होगी जिससे आपके बजट में कोई बदलाव नहीं आएगा। आर्थिक बचत एवं लाभ के नए क्षेत्रों में धन का निवेश किया जा सकता है।

करियर-व्यापार

इस वर्ष सिंह राशि के जातक, करियर में नई उपलब्धियों को पा सकते हैं। आपके कठिन परिश्रम के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। कुंडली में शनि ग्रह के छठे भाव में रहने के कारण आपके शत्रु आप पर कार्यक्षेत्र में हावी रहेंगे। इस वर्ष किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर आपके जीतने की प्रबल संभावना है।

ये भी पढ़ें: आज का सिंह राशिफल

पारिवारिक जीवन

आपको इस वर्ष पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। माँ द्वारा आपको अपार स्नेह एवं वित्तीय रूप से उपहार मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य में कमी आने पर आप चिंतित होंगे। उनसे आपका वैचारिक मदभेद हो सकता है। भाई-बहन के बीच सौहाद्रता बढ़ेगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनाया जा सकता है। माता-पिता की सेवा भाव से मन शांत होगा। आपको इस वर्ष संतान सुख भी प्राप्त होने की सम्भावना है। वर्ष अंत तक परिवार में शांति बनी रहेगी।

प्रेम-विवाह

इस वर्ष आपको अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वह आपको आपके कठिन समय में हौसला बढ़ने एवं सकारात्मक बनाये रखने में साथ देंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहित जातकों की विवाह की बात चल सकती है।

स्वास्थ्य जीवन

वर्ष 2020 सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य जीवन के सन्दर्भ में शुभ है। आप मानसिक और शारीरिक रूप से इस वर्ष चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। अप्रैल व जुलाई माह में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के किसी विशेष व्यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है।

वर्ष 2020 में आने वाले 12 माह में सिंह राशि के जातकों पर क्या असर पड़ेगा आइये जानते हैः

जनवरीः सिंह राशि के लिए भविष्य की योजना बनाने हेतु यह एक अच्छा समय है।

फरवरीः छोटी-छोटी बातों को अनदेखा कर अपने कामों पर ध्यान देंने का प्रयत्न करें।

मार्चः जीवनसाथी की खोज कर रहे जातकों के प्रेम संबंधों के लिए उपयुक्त समय हैं।

अप्रैलः नजदीक में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मईः नए कारोबार या व्यापार का शुभारम्भ करने के लिए अच्छा माह है, समाज सेवा करने का मौका मिलेगा।

जूनः इस माह मुस्कान के साथ आने वाली कठिनाइयों का सामना करेंगे।

जुलाईः दरवाजे पर दस्तक दे रहे अवसरों का भरपूर प्रयोग करें।

अगस्तः यह माह आपके लिए नए जोश और जुनून से भरा होंगा।

सितंबरः इस महीने सामाजिक कार्यक्रमों में घुलने-मिलने के अच्छे मौके मिलेंगे परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अक्टूबरः यह माह सिंह राशि के लिए एक स्थिर व शांतिपूर्ण महीना है।

नवंबरः सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा महीना रहेगा। किसी से वित्तीय सहायता मिलने की सम्भावना  है।

दिसंबरः आध्यात्मिक यात्रा या पारिवारिक पर्यटन करने की सम्भावना है।