विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Monthly Horoscope: जनवरी 2021 मासिक राशिफल

Monthly January 2021 Rashifal Horoscope

वर्ष 2021 का पहला महीना जनवरी क्या फल लेकर आया है सभी 12 राशियों के लिए, जानिए मासिक राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। तो आइये जानते हैं इस माह जनवरी 2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 का प्रथम माह अत्यंत शुभकारी, शुभ फलदाई एवं खुशियां प्रदान करने वाला रहेगा। साल के आरंभ में आपके अंदर गजब का जोश, उत्साह एवं उमंग बना रहेगा। इसमें आप अपने करियर व कार्य क्षेत्र आदि में मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति करेंगें। आपकी मेहनत खूब रंग लाएगी, आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं।

इस माह पूर्व में किए गए निवेश व मेहनत आदि का भी बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकता है। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े मसलों में भी परिणाम आपके अनुकूल रहेगा। इसमें आपको अपने सभी स्वजनों मित्रगण व पारिवारिक जन आदि का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशहाल रहेगा, जीवनसाथी आपके सहयोगी बनकर साथ निभाएंगे। पारिवारिक जनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते प्रगाढ़ होंगे, आपको अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

माह के मध्य में आपके स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है, अतः अपना अधिक से अधिक खयाल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का बेहतरीन परिणाम अवश्य ही प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष के आरंभ का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप के समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां और विभिन्न प्रकार की बाधाएं आ सकती है, किंतु अंततः सफलता की प्राप्ति आपको अवश्य होगी। कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्य क्षेत्र और कार्य के बलबूते पर आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं विद्यार्थियों को आलस्य का परित्याग कर अधिक से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए यह माह शुभकारी रहेगा। अदालती कार्यों में भी आपको मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी। माह के अंत में पारिवारिक जनों से छोटे-मोटे वाद-विवाद हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी अधिक संभाल कर रहने की आवश्यकता है।

सेहत का अधिक से अधिक ख्याल रखें, मौसमी प्रभाव आप पर अपना असर दिखा सकता है। यात्राओं से बचने का प्रयत्न करें, यात्रा के दौरान आपके सेहत की स्थिति पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। यदि किसी भी दस्तावेज आदि पर सिग्नेचर कर रहे हैं तो उसे सर्वप्रथम अच्छे से ढंग से पढ़ ले। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को सोच समझ कर ही कोई भी कदम उठाने की आवश्यकता है अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है। इस माह अपने प्रियजन की भावनाओं को नजरअंदाज करना आपको महंगा पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 काफी सावधानी व धैर्य से कार्य लें ने वाला है। संयमित रहकर चुनौतियों का सामना करें। आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां आ सकती है। माह की शुरुआत के समय में पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। प्रियजन की सेहत की स्थिति भी ठीक नहीं रह सकती है जो आपके मन को तनावग्रस्त करेगा। हालांकि कई तथ्यों को लेकर आपको सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। आपके मित्र आपके सहयोगी बनकर आपके साथ खड़े रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है।

इस माह किसी भी कार्य को टालने का प्रयत्न न करें। भाग्य भरोसे हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से आपको तरक्की हासिल नहीं हो सकती है, अतः मेहनत करें। माह के मध्य में आपके स्वजनों की मदद से आपकी कुछ लंबित कार्य पूर्ण हो सकते हैं जो आपके मन को शांति व संतुष्टि प्रदान करेगा।

इस माह पारिवारिक समस्याओं में बढ़ोतरी होगी। ध्यान रहे किसी एक को प्रसन्न करने के चक्कर में किसी अन्य की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें अन्यथा समस्याएं समाप्त होने की बजाय और भी अधिक जटिल हो जाएंगी। इस माह आपको महिला जातकों की ओर से मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है जो माह के अंत तक दूर हो जाएँगी। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष का प्रथम माह अत्यंत ही शुभकारी एवं सुखद रहने वाला है। आपके कई लंबे अरसे से अटक रहे कार्य बन जाएंगे। आपकी सभी योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। इस माह आप अपने करियर व कार्य क्षेत्र को बेहतर कर पाने में सफल होंगे। वहीं आपको आपके स्वजनों के साथ-साथ मित्रों आदि का भी सहयोग प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त आपको भाग्य का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

कारोबार के भी हालात बेहतर रहेंगे, स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोर्ट-कचहरी आदि से जुड़े मसलों में निर्णय आपके अनुकूल रहेगा। माह के अंत में विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में कुछ खास मन नहीं लगेगा। ऐसे में आपको समय को योजनाबद्ध कर प्रबंधित तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है क्योंकि मेहनत के बलबूते पर ही सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

माह के अंत में संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है, आप उनके करियर व कार्य आदि को लेकर परेशान होंगे। वहीं महिला जातकों का अधिकांश समय पूजा-पाठ आदि जैसे क्रियाकलापों में ही बीतने वाला है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों के मासिक राशिफल के बारे में ...