विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Monthly Horoscope: फरवरी 2021 मासिक राशिफल, इन 5 राशि के जातकों के लिए रहेगा यह माह शुभकारी परिणामों से भरा

Monthly February 2021 Rashifal Horoscope

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस माह काफी धैर्य और बौद्धिकता से कार्य लेने की आवश्यकता है। इसमें आप हर प्रकार से सभी कार्य में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आपके अंदर पराक्रम व सूझबूझ बरकरार रहेंगे जो आपके लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगी।

इस महीने दूसरों की भावनाओं को महत्व देना, उनकी कद्र करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है अन्यथा आगे चलकर आपके लिए महंगा पड़ सकता है।

इस माह आपके गुप्त शत्रुओं में वृद्धि होगी, अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी पर भी भरोसा कर लेना आप को महंगा पड़ सकता है। अतः सोच विचार कर अपने कदम आगे बढ़ाए। यदि आप वाहन चला रहे हैं, तो उसमें बेहद सावधानी बरतें।

इस महीने आपको आपके मित्रों व नजदीकियों की ओर से कोई बेहतरीन समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। पारिवारिक जनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा हेतु योजनाएं बना सकते हैं। इस महीने आप अपने मित्रों के साथ भी किसी जगह घूमने की योजनाएं तैयार कर सकते हैं।

इस माह माता-पिता की ओर से आपको सहयोग की प्राप्ति होगी, उनके साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थियों के लिए महीना अत्यंत लाभकारी व बेहतरीन परिणाम प्रदर्शित करने वाला साबित होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को फरवरी माह के आरंभ में हर प्रकार से लाभ की प्राप्ति होगी। किंतु जैसे-जैसे माह बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे परिस्थितियां विकट व चुनौती पूर्ण होती चली जाएंगी। आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे।

इस महीने में आप आर्थिक मसलों को लेकर काफी सावधानी बरतें। अपनी आमदनी व खर्च, दोनों में एक संतुलन बनाकर रखें, साथ ही अपनी हर आर्थिक गतिविधियों व पहलुओं पर पैनी नजर बनाए रखें। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें, साथ ही लेन-देन में काफी सावधानी बरते। आर्थिक मसलों को लेकर किसी अन्य पर यूं ही भरोसा कर लेना आपके लिए काफी महंगा साबित हो सकता है।

पैतृक संपत्ति व अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर घर परिवार का वातावरण विवादित हो सकता है जो कहीं ना कहीं मन में हताशा की स्थिति उत्पन्न करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल हो जाएगा, आपके मध्य की दिक्कतों का समापन होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। वहीं संतान को लेकर आपके मन में तनाव बरकरार रहेगा। आपको संतान की ओर से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इस माह सेहत को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है, अतः स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ख्याल रखें। आपके कुछ पुराने जोड़ों, घुटनों आदि से जुड़े तकलीफ आदि के ऊभर आने के आसार हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना अत्यंत ही मंगलकारी साबित होने वाला है। इस महीने आप अपनी जटिल से जटिल समस्याओं व चुनौतियों का हल निकाल लेंगे। आप हर प्रकार की परिस्थितियों को सुलझा पाने में व अपने जीवन व अन्य विषय से जुड़ी गुत्थियों को भी सुलझा पाने में सफल होंगे। इस महीने दूसरों की बातों में आकर अपने जीवन से जुड़े निर्णय लेने से बचें अन्यथा यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी अन्य के बहकावे में आप अपने जीवन को व्यर्थ कर सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से काफी सावधान रहे, वे आपके लिए नए-नए षड्यंत्रों के जाल बन सकते हैं जो आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आप अपने खानपान पर भी अधिक ध्यान दें अन्यथा आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाएगी। विशेष तौर पर पेट से जुड़ी तकलीफों के होने के आसार है, अतः खुद का अधिक से अधिक ख्याल रखें।

जो जातक कारोबार व कार्यक्षेत्र में अनेकानेक प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहे थे, उन्हें ऐसी समस्याओं से निजात पाने का मार्ग प्राप्त होगा। वहीं जो जातक रोजगार की तलाश में थे, उन्हें कुछ बेहतरीन परिणाम प्राप्त नहीं हो पाएंगे। आपको रोजगार आदि की प्राप्ति में थोड़ा और समय लगेगा।

विद्यार्थियों के लिए यह माह शुभकारी रहने वाला है। इस महीने आप खूब मेहनत करेंगे। हालांकि कुछ विद्यार्थियों का अध्ययन से मन उब जाएगा, आपके समक्ष अनेकानेक प्रकार के भटकाव की स्थिति आएँगी। ऐसे स्थान पर अपने ध्यान व मन को पढ़ाई में केंद्रित करने का प्रयास करें अन्यथा यह आपके आने वाली परीक्षाओं के लिए असफलता का कारण बन सकता है।

प्रेम जीवन जीवन से जातकों को इस माह हर तथ्य पर सोच-समझ कर कदम उठाने चाहिए, यह आपके जीवन में मूलभूत परिवर्तन लाने वाला साबित हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना करियर व कार्य क्षेत्र आदि को लेकर काफी उन्नति प्रदायक व सफलता प्रदायक रहने वाला है। इस महीने आपके कारोबार, कार्यक्षेत्र और आपकी परिस्थितियों के पहले की अपेक्षा काफी बेहतर व सुदृढ़ हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

इस महीने आपके कई अटके हुए महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे। आपको आपके अटके हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपको वरिष्ठ व विशिष्ट जनों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता व सरकारी योजनाओं आदि को लेकर भी समय पूर्णतया अनुकूल बना रहेगा।

आप अपनी सुख संसाधनों की वृद्धि में अपना धन व समय लगाएंगे। आपको खूब लाभ की प्राप्ति होगी। विदेश से संबंधित कार्यों के भी आसानी से बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं। इस महीने आपको किस्मत का भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से भी आप अपने लिए अनुकूल व बेहतरीन परिस्थितियां निर्मित करते हुए आगे बढ़ते चले जाएंगे।

इस माह किसी अन्य पर यूं ही भरोसा ना करें अन्यथा यह आपको महंगा पड़ सकता है। कोई आपको धोखा दे सकते हैं। भरोसा करना प्रायः कष्ट दाई ही साबित होता है। वहीं कोर्ट-कचहरी आदि से जुड़े मसलों को लेकर आप कोई ना कोई समाधान का मार्ग निकाल लेंगे।

विद्यार्थियों को अपने आलस्य का परित्याग करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। इस माह आपको आपकी मेहनत के बलबूते पर ही सफलता प्राप्त हो पाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए यह माह बढ़िया रहने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी फरवरी का महा सुखद एवं खुशियां प्रदायक साबित होगा।