विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

6 मार्च 2021 राशिफल, इन राशियों का आज हो सकता है भाग्य परिवर्तन

Horoscope Today Dainik Rashifal 6 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज जीवनसाथी का आपको सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, वे हर क्षेत्र में आपका साथ निभाएंगे। विशेष तौर पर आर्थिक विषय वस्तु में आपको उनकी ओर से बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा।

वहीं आपके कार्य क्षेत्र में आज आप अपनी तरकीब लगाकर कार्यों को बेहतर बना सकते हैं। आप का दिन लाभकारी रहने वाला है।

सेहत को लेकर आज आपको सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सेहत की दृष्टि से दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन हेतु कोई सुंदर उपहार ले जा सकते हैं जिससे आपके मध्य के संबंध में ताजगी आएगी और खुशहाली बढ़ेगी।

आज आप अपने घर परिवार के जनों के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। आज शाम आप अपने पारिवारिक जनों के साथ किसी खास विषय पर परिचर्चा कर सकते हैं।

कन्या राशि

गृहस्थ वातावरण आज बेहतर रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का निवारण निकल सकता है। घर परिवार के जो भी वाद-विवाद होगी, वे आज सभी सुलझ जाएंगे।

आज आप किसी तथ्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किंतु किसी भी विषय वस्तु के संबंध में निर्णय लेने से पूर्व तथ्यों की पूरी जांच परख कर लें, तत्पश्चात ही कोई भी फैसला लें। आज के दिन के लिए आपको कोई फैंसला लेना भी है तो हर पहलू को ध्यान में रखें अन्यथा आगे चलकर आपको कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

कोर्ट कचहरी से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके द्वारा किये गए सभी कार्यों के पूर्णतः सफल होने की सम्भावना हैं।

आज आप धर्म-कर्म से जुड़े क्रियाकलापों में अपना समय बिता सकते हैं । इसमें आप का काफी मन लगेगा और आप स्वयं को खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे।

तुला राशि

आज शाम आप अपने मित्रों के साथ अपना काफी समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ खूब हंसी ठिठोली करेंगे और खुश नजर आएंगे।

शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन शानदार रहने वाला है, आज आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, आप उन्हें आवश्यक सामग्री हेतु खरीदारी पर भी ले जा सकते हैं। इस मध्य आपको अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। आपकी फिजूलखर्ची आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती हैं।

कारोबारियों के लिए आज का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने व्यवहार और विचार के बलबूते पर अपने कारोबार को बेहतर बना पाने में सफल होंगे जिससे आपका दिन लाभकारी तथा उन्नत बन पाएगा।

आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने हेतु पर कोशिश करते नजर आएंगे। किंतु कुछ विषय वस्तु को लेकर आप थोड़े अछूते रह जाएंगे जो आपके मन को क्षणिक काल हेतु अशांत व दुखी करेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम परिलक्षित करने वाला है।  आज आपका मन काफी परेशान रहेगा, आप स्वयं को चिंतित और तनावग्रस्त महसूस करेंगे जिस वजह से आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका असर परिलक्षित हो सकता है।  बेहतर है कि अपने आपको अधिक तनावग्रस्त ना रखें, फिजूल के तथ्यों पर बार-बार अधिक विचार मंथन करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। अतः अपने मानसिक तनाव के साथ-साथ अपने सेहत की स्थिति को बिगड़ने की वजह उत्पन्न ना करें।

कारोबार व कार्यक्षेत्र आदि में आज आपको कुछ चुनौती व परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं विद्यार्थियों को आज बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी आप कामयाबी की प्राप्ति कर पाएंगे। आपके समक्ष समय कम है, अतः अपने समय को ध्यान में रखते हुए अपनी मेहनत में अधिकता लाएं अन्यथा आगे चलकर आपको पछतावे के सिवा कुछ और हासिल नहीं होगा। धन सम्बंधित मामलों को लेकर आपका दिन बढ़िया ही रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...