विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 मार्च 2021 राशिफल, इन जातकों को आज बेहद सतर्क रहने की है आवश्यकता

Horoscope Today Dainik Rashifal 4 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई विषय वस्तुओं को लेकर काफी शानदार रहने वाला है। हालांकि आज आपको काफी संभलकर भी रहने की आवश्यकता है, आज आपके किसी गोपनीय तथ्य के जगजाहिर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज किसी विषय वस्तु को लेकर आपका मन भी दुखी हो सकता है।

सेहत को लेकर दिन बहुत बेहतर नहीं है, अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव पर अपना असर दिखा सकता है।

आपके कारोबार अथवा कार्य क्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदी तथा कुछ सहकर्मी आपके लिए मुसीबत उत्पन्न कर सकते हैं। हालांकि आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन लाभकारी व शानदार रहने वाला है। आज आप स्वयं के निजी जीवन हेतु भी कुछ समय निकालेंगे और अपने आपको परिष्कृत करने का प्रयास करेंगे।

विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा, जीवनसाथी की ओर से खूब प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी समय काफी शानदार रहेगा, आपके रिश्ते बलवान होंगे।

कन्या राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी कला व लेखन या फिर वर्क शैली की वजह से कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आपके स्वजन आपको महत्व देंगे। छात्रों के गुरु जी उनके प्रति काफी प्रेम व स्नेह की भावना दर्शाएंगे और उन पर गौरवान्वित भी होंगे।

आज आप किसी विषय वस्तु को लेकर थोड़े अधिक असमंजस अथवा दुविधा की स्थिति में नजर आएंगे जिस वजह से कई कार्य आपके हाथ से निकल जाने के भी आसार नजर आ रहे हैं। कुछ तथ्यों को लेकर आपका मन थोड़ा उदास भी रहेगा। हालांकि आज आपके कुछ कार्यों को लेकर जो उलझने थीं, वे समाप्त भी हो सकती हैं।

गृहस्थ वातावरण शानदार रहने वाला है। आज आपको पिताजी की ओर से कोई विशेष सलाह प्राप्त हो सकती है जो आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा। संतान के भविष्य को लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उलझन से भरा रहने वाला है। आज आपके समक्ष कई चुनौतियां आएंगी। आज आपको कई महत्वपूर्ण कार्यों को भी क्रियान्वित करना होगा। आपके ऊपर कई प्रकार के जिम्मेदारियों का दबाव बना रहेगा। हालांकि आशा है कि सभी कार्यों के सफल एवं सार्थक होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आपको आपकी मेहनत का पूरा लाभ प्राप्त होगा।

आज आप स्वयं की आर्थिक स्थिति को पहले की अपेक्षा काफी बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे, हालाँकि दूसरी ओर आज आपके घर परिवार की आवश्यक सामग्रियों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। आप आज पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कमी नहीं रखेंगे।

आज के दिन निवेश करना आपके लिए बेहतर सिद्धि हो सकता है, यह आपको भविष्य में लाभ प्रदान करवा सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, आपके मध्य किसी तथ्य को लेकर विवादित वातावरण उत्पन्न हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, आज आपके व्यवहार ही आपके लिए मुसीबत बन कर सकते हैं। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण स्थापित करें और अपने आप को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। अपने सामान को बिखेर कर रखना व अपने आपको अव्यवस्थित रखना दूसरों के समक्ष की नकारात्मक छवि को प्रदर्शित कर सकता है। अतः ऐसे तथ्यों पर नियंत्रण बनाए और अपनी आदतों में सकारात्मकता लाएं।

आज आप स्वयं को फिजूल के वाद-विवाद से बचाकर रखने का प्रयास करें, फिजूल के वाद-विवाद आज आपके लिए नई-नई मुसीबतें उत्पन्न करेंगे, साथ ही कई चुनौतीपूर्ण स्थितियां भी लाएंगें।

आज शाम आप अपने पारिवारिक जनों के साथ धार्मिक क्रियाकलाप में अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आप अपने कार्य कौशल व अपनी बौद्धिकता के बलबूते पर कुछ महत्वपूर्ण कार्य का भी निपटारा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है, आज आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...