विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 अप्रैल 2021 राशिफल, इन राशियों के लिए दिन रहेगा प्रगतिदायक

Horoscope Today Dainik Rashifal 4 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक परिणाम दर्शाने वाला है। वहीं विदेश से जुड़े आपकी सभी कार्यों के सरलतापूर्वक बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको आज सुखद व शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके विदेशी रिश्तेदारों की ओर से भी आपको कोई लाभप्रद शुभकारी सन्देश प्राप्त हो सकता है।

कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह से संबंधित कई बेहतरीन प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं आज आप दूसरों के सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे, दूसरों के सहयोग हेतु अपना काफी धन भी खर्च करेंगे। यह आपके मन के अंतःकरण को शांति प्रदान करेगा।

आज आपको सभी कार्य में अपने जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल व आपसी समझ से भरपूर रहेगा। आज शाम आपका धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति काफी अधिक रुझान बढ़ेगा। आप शाम आप आरती, पूजा-पाठ आदि या जप तप जैसे कार्यक्रम में अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आपके अंदर एक अलग ही सकारात्मकता दिखेगी। आप सभी कार्य को बेहतरीन तरीके से कुशलता पूर्वक पूर्ण करेंगे जो दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक विषय वस्तु को लेकर थोड़ा अधिक खर्चीला साबित हो सकता है। आज आपको कई ऐसे विषय वस्तु पर अपना घर खर्च करना पड़ सकता है जिस पर आप अपना धन बिल्कुल भी लगाना नहीं चाहते। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति पर इन सब का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, पर बावजूद इसके आपका मन चिंतित ही रहेगा।

आज आपको आपके मित्रों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। आपके समक्ष भी दूसरों के सहयोग के कई बेहतरीन अवसर आएंगे। कारोबार व कार्य क्षेत्र हेतु आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आपका प्रभाव व शौर्य चंहु ओर बना रहेगा।

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, आपकी वाणी द्वारा विवादास्पद स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः थोड़ा संयमित बने रहे।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है। आज आप यदि प्रतियोगिता परीक्षा आदि में शामिल हो रहे हैं, तो आपको आपके मन मुताबिक परिणाम की प्राप्ति होगी, बशर्ते अपनी मेहनत में कमी ना रखें।

तुला राशि

आज आपको परिवारवालों की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े तथ्यों में पारिवारिक सहयोग की वजह से आपकी कई प्रकार की मुसीबतों का हल भी निकल आएगा। आज आप अपने कार्य के प्रति काफी जिम्मेदार और सक्रिय रहेंगे, आप काफी परिश्रम करेंगे। हालाँकि इन सबका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी दिख सकता है, आपकी सेहत की स्थिति में गिरावट आ सकती है। अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें।

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया बना रहने वाला है। आज आपके अधिकार क्षेत्र की वृद्धि हो सकती है अथवा आपके वेतन वृद्धि, पदोन्नति आदि जैसे तथ्यों के योग हैं।

आज आप स्वयं को आत्मिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगे। कारोबारी तौर पर आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका आत्मविश्वास लोगों के मन को आकर्षित करेगा। आपके पराक्रम, जोश व प्रसन्न चित्त भाव लोगों के मन को मोह लेंगे। आज शाम आप चुनौतीपूर्ण कार्य को अपने हाथों में लेने से बचें तो बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन काफी व्यस्ततापूर्ण बना रहने वाला है। इस भागदौड़ भरी दिनचर्या के मध्य आप अपना ख्याल भी नहीं रख पाएंगे जिससे चलते आपकी सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती हैं। अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और सेहत के प्रति सचेत रहें। अपने खानपान में लापरवाही ना करें तो बेहतर रहेगा। आज आपके कुछ पुराने रोग भी उभर सकते हैं, अतः आप संभल कर रहें।

कारोबारी स्तर पर आज आप नई-नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं, ये योजनाएं आपके लिए काफी लाभप्रद साबित हो सकती हैं। इन योजनाओं का आपको भविष्य में भी बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने कारोबार में कुछ नए परिवर्तन करने के संबंध में भी विचार कर सकते हैं।

आज आपको आप के भाई-बहनों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से भी कोई सुखद व शुभ सन्देश प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। आपका मन अंतः करण से काफी खुश रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...