विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 जुलाई 2022 राशिफल, इन राशि के व्यापारियों के लिए दिन लाएगा धन में वृद्धि

Horoscope Today Dainik Rashifal 30 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा, ग्रहों की स्थिति उनके अनुकूल रहेगी। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रूप से गतिशील रहेंगी। व्यवसाय में नए योजनाओं को लागू करने में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावनाएं हैं, परंतु सहकर्मियों एवं कर्मचारियों की सहयोग से कुछ दिनों में परिस्थितियां अनुकूल हो जाएगी।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने संपर्क में विस्तार करने की आवश्यकता है। आप अपने कठिन परिश्रम एवं काबिलियत से अपने लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

मीडिया एवं जनसंचार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अपने से बड़ों एवं परिवार के सदस्य की राय- मशवरा अवश्य ले। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, कुछ लोग अपना काम निकलवाने का प्रयास करेंगे।

अपने कारोबार में राजनीति को शामिल ना करें। छात्रों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा, करियर के प्रति निर्णय लेने के लिए अपने सीनियर एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन अवश्य लें।

आज के दिन क्रियात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। जिससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर के बिगड़ते वातावरण को लेकर मन परेशान रहेगा, हालाँकि जीवनसाथी के सहयोग से घर की व्यवस्था को संतुलित करने में सफलता प्राप्त होगी।

आज संतान से संबंधित किसी बात को लेकर आप अत्यंत ही प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। परिवार के प्रति दायित्व का निर्वहन सफलतापूर्वक करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त होगा। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज के दिन आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक जोश एवं उत्साह के साथ कार्यों को संपन्न करेंगे।

कारोबार में नई योजनाओं को कार्यक्षेत्र में लागू करने का यह अनुकूल समय है। लोहे से संबंधित व्यापारियों को अत्यधिक मुनाफा प्राप्ति का योग बन रहा है। आज अपने दस्तावेजों को संभाल कर रखने की आवश्यकता है। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को आज वरिष्ठ अधिकारियों से मनमुटाव होने की संभावना है। अपना व्यवहार एवं वाणी अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति संयमित एवं विनम्र रखने का प्रयास करें।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। पढ़ाई के साथ-साथ परिवार एवं भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत करें, उनके कार्यों में उनकी सहायता अवश्य करें। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अपने दस्तावेजों एवं उपयोगी कागजात को अपडेट करके रख लें, उनकी अचानक से जरूरत पड़ सकती है।

आज संतान के प्रति आपका रूखा व्यवहार आपको अपने बच्चे से दूर ले जा सकता हैं। घर में किसी धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है जिससे घर में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण रहेगा। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। सर्वाइकल एवं कमर में दर्द से संबंधित समस्या उत्पन्न होने की संभावना है, अपनी दिनचर्या में खानपान एवं आहार-विहार का विशेष ध्यान रखें। योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। आपको मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यवसाय में नए अवसर की प्राप्ति होगी जिनमें आपको विजय भी प्राप्त होगी। अगर आपने नए कारोबार की शुरुआत अभी-अभी की है तो शुरुआती दौर में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, परंतु जैसे-जैसे समय बीतेगा आपको अपने कारोबार में सफलता प्राप्त होगी।

नौकरी-पेशे से संबंधित लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे, कार्यस्थल में मान- सम्मान बढ़ेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें जल्द ही किसी अच्छे कार्य की प्राप्ति होगी। मीडिया में जनसंचार से संबंधित युवाओं के लिए यह समय अत्यंत ही लाभप्रद साबित होगा।

युवाओं के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा, किसी शुभ समाचार की सूचना प्राप्त होगी। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी के द्वारा मिली गई अधूरी सूचना पर की गई आपकी प्रतिक्रिया के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने की संभावना है। किसी पुराने रिश्तेदार और मित्रों से मिलने के कारण आपको प्रसन्नता अनुभव होगी एवं दिन अच्छा व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी मां के स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सतर्क रहें एवं उनके खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

आज जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आपको काफी प्रसन्नता का अनुभव होगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आसीन जीवनशैली अपनाने की वजह से अत्यधिक वजन बढ़ सकता है, और वजन बढ़ना अपने आप में ढेर सारी समस्या को अपने साथ लेकर आता है। अतः अपने लाइफस्टाइल को सुधारें, चिकित्सकों से उचित परामर्श लें।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत ही शुभ एवं महत्वपूर्ण रहेगा। आज के दिन आप अपना अधिकांश समय स्वयं की काबिलियत को तराशने में व्यतीत करेंगे। बिजनेस से संबंधित गतिविधियां सामान्य रूप से गतिशील रहेंगी।

बर्तन से संबंधित व्यवसायियों को धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे, किसी बड़े ऑर्डर की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को पदोन्नति होने की शुभ सूचना प्राप्त होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। समाज के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

आज आप अपने आलस्य के कारण किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में असफल रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को अपने कार्यों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। प्रातः काल सवेरे उठकर योगाभ्यास एवं ध्यान अवश्य करें, इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा एवं आप अपने कार्यों को अत्यधिक एकाग्रता से रहेंगे करेगें।

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। घर में धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से घर में सकारात्मकता का वातावरण रहेगा। वाहन से संबंधित खरीदारी होने की संभावना है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त होगा।