विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 जुलाई 2022 राशिफल, कुछ जातकों की आज कार्यालय में पदोन्नति मिल सकती है

Horoscope Today Dainik Rashifal 14 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

किन राशि के जातकों को कार्यालय में पदोन्नति मिल सकती है, जानिए आज 14 जुलाई 2022 के दैनिक राशिफल द्वारा।

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा। कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे जिनमें जीत भी प्राप्त होगी। अगर आप कारोबार में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों की पदोन्नति की संभावना है, साथ ही मनचाहे तबादले भी हो सकते हैं। किसी कारोबार क्षेत्र में अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा।

आज किसी भी प्रकार के दस्तावेजों एवं  कागजात के रखरखाव का विशेष ध्यान रखें। आज के दिन आप का अधिकांश समय सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में व्यतीत होगा जिससे आपको मानसिक शांति एवं भावनात्मक सुख की अनुभूति होगी।

आज घर में किसी सगे संबंधी का आगमन होने की संभावना है जिससे घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता प्रसन्न रहेंगे एवं परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे एवं सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कारोबार के क्षेत्र में चल रहे काम में कुछ रुकावट उत्पन्न हो सकती हैं जिस कारण आरंभ किया हुआ कार्य पुनः स्थगित रहेगा। आज आपको दूसरों के कामों के अपेक्षा अपने काम में अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

लोहे से संबंधित व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने सहकर्मियों एवं कर्मचारियों से उचित व्यवहार एवं सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है, उन पर विश्वास बनाए रखें। आपके काम की उन्नति के लिए उनका सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के स्थानांतरण के आसार नजर आ रहे हैं। आज के दिन आपको समाज के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है।

आज के दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं परंतु आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की भी आवश्यकता है।

जीवनसाथी के साथ आज किसी बात को लेकर बहस हो सकती है परंतु आपसी बातचीत एवं समझदारी से सब ठीक हो जाएगा। संतान के प्रति चिंता आपको परेशान कर सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का प्रयास करें, वातावरण में बदलाव होने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना रहेगी। दिनचर्या में सुधार कर खानपान में पौष्टिक आहार का सेवन करें।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सहायक साबित होगा। रुके हुए कार्य की पूर्ति होने के कारण आत्मविश्वास में प्रखरता आयेगी। स्वास्थ्य में हल्की- फुल्की परेशानी होने के कारण आपके कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। इस समय बाहरी व्यक्ति की मदद आपके लिए सही नहीं हैं, अपितु इससे आपको भारी नुकसान पहुंच सकता है।

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जो लोग नए व्यवसाय की शुरुआत कर रहे हैं वह अपने मन में छोटे- बड़े का ख्याल बिलकुल ना रखें। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है, अपने आपको अहंकार से दूर रखें एवं वाणी में सौम्यता लाने का प्रयास करें।

आज किसी वरिष्ठ अधिकारी या लोगों से सलाह लेना उचित रहेगा। किसी रिश्तेदार या निकटतम मित्रों के साथ प्रॉपर्टी संबंधी महत्वपूर्ण एवं गंभीर वार्ता एवं निर्णय हो सकते हैं। घर में बड़े-बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करना आपकी अंतरआत्मा को सुख एवं शांति की अनुभूति प्रदान करेगा।

आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने भविष्य के प्रति आशावादी रहेंगे एवं अपनी पढ़ाई से अलग किसी नए काम को करने में अपनी रुचि दिखाएंगे। आपका पुरुषार्थ विफल नहीं होगा।

आज स्वयं को सकारात्मक रखें एवं नकारात्मक लोगों से दूर रहे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परंतु मधुमेह एवं रक्तचाप से संबंधित समस्या वाले लोगों को अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशिफल

आपका आज का दिन अत्यंत ही शुभ एवं व्यस्तता से भरा हुआ होगा। कारोबार से संबंधित यात्रा के आसार नजर आ रहे हैं। व्यवसाय में अत्यधिक मेहनत एवं ध्यान देने की आवश्यकता है, परंतु इस समय किसी नए योजनाओं पर काम करना सही नहीं होगा।

आज के दिन आपको जीविका के क्षेत्र में प्रगति प्राप्त होगी। आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सार्वजनिक क्षेत्रों में अकारण किसी अनजान व्यक्ति से वाद- विवाद करने से बचें।

आज रचनात्मक एवं क्रियात्मक क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी एवं आप अपने अंदर की नई क्षमताओं को जान पाएंगे। घर परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे। घर में किसी आध्यात्मिक कार्य के योग बन रहे हैं।

आज किसी लंबित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, परंतु इसका प्रभाव घर की व्यवस्था पर ना आने दे और अपने क्रोध पर अपना नियंत्रण रखें। पिता का सहयोग प्राप्त होगा जो आपको आपके कारोबार में वृद्धि करने में सहायक साबित होगा।

आज किसी सुखद समाचार के मिलने का योग है। स्वयं को सकारात्मक बनाए रखने के लिए योग एवं ध्यान का सहारा ले। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रकृति में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पर सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नसों एवं मांसपेशियों से संबंधित समस्या के बढ़ने की भी संभावना है।