विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 जुलाई 2022 राशिफल, इन राशि के व्यापारियों के लिए दिन लाएगा धन में वृद्धि

Horoscope Today Dainik Rashifal 30 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशिफल

आज का आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके द्वारा आज कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। कारोबार में नई योजनाओं पर कार्य करना आपके लिए सफलता के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। व्यवसाय में छोटे-मोटे व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना है, परंतु आप अपनी सूझबूझ एवं कठिन परिश्रम से उसे दूर कर पाएंगे।

अगर आपने कभी निवेश किया है तो उसमें लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन एवं प्रॉपर्टी से संबंधित खरीदारी की जा सकती है। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा, पदोन्नति से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त होने की संभावना है।

आज किसी कठिन कार्य को आपके द्वारा किए जाने के कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी एवं परिवार में आपका मान बढ़ेगा। संतान के स्वास्थ्य के प्रति आप परेशान रह सकते हैं।

युवाओं के लिए आज का दिन भटकाव पूर्ण रह सकता है। अपने मित्रों से सावधान रहें। अगर आप काफी दिनों से किसी काम की तलाश में हैं, तो आपके लिए कोई शुभ समाचार आने की संभावना है। अगर आप संतान के भविष्य के लिए धन निवेश करने का सोच रहे हैं तो इसके लिए अपने जीवनसाथी के साथ राय-मशवरा अवश्य करें, वरना इससे उन्हें दुख पहुंच सकता है।

घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। आपका आज का अधिकांश समय सामाजिक एवं धार्मिक कार्य को करने में व्यतीत होगा। आप अपना मन शांत करने के लिए संगीत का सहारा ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनने की संभावना है।

जीवनसाथी के सहयोग से परिवार की समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सफलता प्राप्त होंगी। भाई-बहनों के प्रति सद्भाव बढ़ेगा एवं उनके लिए कुछ करने का मन करेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यन्त ही शुभ रहेगा, ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। कारोबार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे जिनके संबंध में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यवसाय से संबंधित लोगों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा। कार्यों को करने में आप अत्यधिक उत्साहित महसूस करेंगे।

आज के दिन आपको अत्यधिक भागदौड़ एवं काम का दबाव रहेगा। आप कुछ नए साझेदारी संबंधित व्यापार में कदम बढ़ा सकते हैं। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी में स्थानांतरण या नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो यह उपयुक्त समय है।

चिकित्सीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कोई दुखद समाचार प्राप्त होने की संभावना है। आज के दिन आप जो भी कार्य करने का प्रयास करेंगे वह सरलता से हो जाएगा। समाज में आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए सामाजिक कार्यों को भी करना चाहिए।

जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी या कोई अन्य कार्य कर रहे हैं उन्हें अपने घर की याद सता सकती है। अगर आप किसी क्षेत्र में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है, आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए फलदाई साबित होगा।

सांसारिक साधनों के खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज किसी मित्र की बर्थडे पार्टी पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी बातों को खुल कर सामने रखने की आवश्यकता है, इससे चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में सुख एवं शांति व्याप्त रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। घर के बच्चों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक एवं भावनात्मक सुख की अनुभूति होगी। सेहत की दृष्टि से मांसपेशियों से संबंधित समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। चिकित्सक से उचित परामर्श लें और अपनी दिनचर्या में उचित खानपान एवं योगाभ्यास को अवश्य शामिल करें।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है, कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को स्थानांतरण संबंधित सूचना प्राप्त होने की आशंका है। ऑफिस में अतिरिक्त कार्य की जिम्मेदारी भी प्राप्त हो सकती है, जिसका निर्वहन आप सफलतापूर्वक करेंगे। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को उनके अधिकारों में वृद्धि प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लंबित कार्यों को पूर्ण करने की आवश्यकता है, वरना इससे आपको परेशानी हो सकती है।

आज किसी पुराने मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज के दिन आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। अपने संपर्क के दायरे में विस्तार करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपने लक्ष्य की ओर एकाग्र चिंतन करने की आवश्यकता है। धार्मिक एवं एवं शास्त्रीय संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु धेर्याशीलता बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनने के आसार नजर आ रहे हैं। भाई-बहनों के बीच सौहार्द बढ़ेगा। घर में किसी मेहमान के आगमन से चहल-पहल बढ़ेगी एवं उत्साह का माहौल रहेगा।

जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज के दिन रात्रि के समय अत्यधिक तले भुने एवं मसालेदार भोजन करने से बचें, इससे आपको पेट में दर्द होने की आशंका हो सकती है। शुद्ध सात्विक भोजन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कारोबारी क्षेत्र में कठिन परिश्रम एवं समय देने की आवश्यकता है। कारोबार एवं कार्यक्षेत्र में वृद्धि प्राप्त होगी।

व्यावसायिक स्तर पर नए अनुबंध प्राप्त होंगे जिनमें कामयाबी मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज के दिन आप अत्यधिक आलस्य- प्रमाद में बिताएंगे, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

नौकरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, अन्य जिम्मेदारियां प्राप्त होने की संभावना है। अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी एवं निष्ठा से सम्पन्न करें। कार्यालय में कार्यों को पूर्ण करने में सहकर्मियों एवं सीनियरओं का सहयोग प्राप्त होगा।

धन प्राप्ति के लिए कोई शॉर्टकट तरीका अपनाने के फिराक में आप रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। घर के सुख- साधनों के सामान में खर्च होने की संभावना है। जो लोग लेखन संबंधित कार्य करते हैं या कवि हैं उनके लिए यह समय अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा।

आज किसी भी जोखिम भरे कार्य एवं व्यर्थ के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें, वरना इसका आपको दंड भी मिल सकता है। संचित निधि में वृद्धि होने की संभावना है। संतान पक्ष के प्रति चिंता आपको परेशान कर सकती है, इसके लिए अपने जीवनसाथी के साथ अपनी बातों को सांझा करें, आपको अच्छा महसूस होगा।

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, अपने कार्यों एवं लक्ष्य प्राप्ति के प्रति सजग रहें। अत्यधिक आलस्य में अपना समय व्यर्थ ना गवाएं। भाई-बहन के कार्यों में उनकी सहायता करें। माता-पिता का ख्याल एवं उनकी भावनाओं का सम्मान करें। घर के बुजुर्ग सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें एवं उनकी मन की बातों को जानने का प्रयास करें। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। आअज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।