विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 अप्रैल 2021 राशिफल, इन जातकों को साझेदारी का व्यवसाय देगा लाभकारी परिणाम

Horoscope Today Dainik Rashifal 30 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन आनंद व खुशी में बीतेगा। आज आपके चहुँ ओर का वातावरण शानदार व सुखद बना रहेगा, सभी जन हर्षित नजर आएंगे जिससे आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा।

आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन काफी खर्चीला रहेगा। आज आप अपने ऊपर भी काफी धन खर्च कर सकते हैं। आज आप इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। हालांकि दूसरी तरफ आपके लाभ के भी आसार नजर आ रहे हैं जिससे आप स्वयं को आर्थिक तौर पर मजबूत महसूस करेंगे।

आज आपकी माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है, अतः उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। उनके स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बाहरी खानपान से तत्काल परहेजी करें।

आज आपके भाई-बहनों से चल रहे वाद-विवादों का समाधान निकल सकता है। आज शाम आपको अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने, मौज मस्ती आदि करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका समय आनंद में बीतेगा। आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। आज यदि आप अचल संपत्ति की खरीदारी से जुड़े तथ्यों को लेकर सक्रीय हो रहे हैं या फिर अचल संपत्ति की खरीदारी हेतु मन बना रहे हैं, तो ऐसे कामों के लिए दिन हितकारी रहेगा। आप ऐसे मसले में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज आपके यश में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे आप स्वयं को काफी खुश व प्रफुल्लित महसूस करेंगे। आज आपकी संतान के पढ़ाई-लिखाई से जुड़े मसलों का निवारण मिल सकता है। आप संतान का मनचाहे स्थान पर या मनचाहे कोर्स में दाखिला करवा पाने में सफल होंगे जिससे आपका मन खुश एवं संतुष्ट रहेगा।

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आपके उच्च अधिकारी आपसे काफी खुश नजर आएंगे, वे आपके तनख्वाह में बढ़ोतरी करने हेतु विचार कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज अपने जीवनसाथी की ओर से विशेष सहयोग व स्नेह भाव देखने को मिलेगा जिससे आपकी कई मुसीबतों का समाधान निकल आएगा। आज आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च करेंगे और अपने सुख संसाधनों में वृद्धि करेंगे।

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज शाम आपको कहीं यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। किंतु इस यात्रा के दौरान काफी सावधानी व सतर्कता बरतें। इस यात्रा के दौरान आपके किसी महत्वपूर्ण एवं प्रिय वस्तु के खो जाने का भय रहेगा, साथ ही वर्तमान परिदृश्य संक्रमण आदि के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। अतः इस दौरान अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें।

कारोबारी तौर पर आज आप कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं जो आपके कारोबार हेतु खूब लाभकारी साबित होगा और आपके कारोबार को काफी अधिक क्रियाशील करने के साथ उन्नति की ओर अग्रसर भी करेगा। आज आपके सभी मित्रगण आपके सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आज आप दान-पुण्य व दूसरों के परोपकार हेतु प्रयासरत रहेंगे। ऐसा करना आपके मन को सुकून प्रदान करेगा। आप स्वयं को आध्यात्मिक तौर पर उन्नत करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। आप आज दूसरों की भावनाओं को काफी महत्व देंगे एवं दूसरों की भावनाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टि भी रखेंगे।

आज शाम आप अपने मित्रों के साथ किसी स्थान के पर्यटन पर जाने हेतु विचार कर सकते हैं। किंतु संभावना है कि आपकी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। पारिवारिक तौर पर वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए बाहरी यात्राओं को रोक दिया जाएगा।

कार्यस्थल पर दिन वैसे तो शानदार रहेगा, पर आज आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज आपकी प्रसिद्धि में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालाँकि आपकी तरक्की को देखकर आपके आसपास के जन थोड़े अधिक नाखुश नजर आएंगे। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों के लिए दिन मंगलमय रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...