विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 अगस्त 2022 राशिफल, इन राशियों के आज बदलेंगे हालात

Horoscope Today Dainik Rashifal 3 August 2022 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों का आज समय नई खोजो एवं स्वयं को पहचानने में व्यतीत होगा। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को सफलता प्राप्त होगी एवं उन्हें नए अवसर  की प्राप्ति होगी।

व्यवसायिक कार्यों से जुड़े लोगों को धन प्राप्ति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। सहकर्मियों की सहायता से नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वार्थी स्वभाव आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, अतः अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।

चिकित्सा से जुड़े क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अगर आप विदेश प्रवास का सोच रहे हैं, तो परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थान पर जाने की यात्रा का योग बन रहा है। आपसी परिवार का सहयोग बना रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। किसी निकटतम संबंधित से किसी शुभ समाचार की सूचना प्राप्त होगी जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।

क्रियात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों में आपकी रूचि बढेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के कारण घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है, सर्वाइकल से संबंधित परेशानी उत्पन्न होने की संभावना है।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तता से पूर्ण रहेगा। व्यापार में अगर नई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं तो उस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। ना चाहते हुए भी किसी कार्य में धन खर्च होंगे।

नौकरी पेशे से संबंधित लोग जो काफी दिनों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे आज उनकी पदोन्नति होने की संभावना है। आज आप स्वयं को अत्यधिक ऊर्जावान एवं उत्साह से भरपूर पाएंगे।

कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है परंतु आप अपनी समझदारी एवं कठिन परिश्रम से आप जल्द ही समस्या का समाधान प्राप्त कर लेंगे।

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। युवा वर्ग के लोग जो काफी समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए शुभ समाचार की सूचना प्राप्त होने की संभावना है। अपने जरूरी कागजात को संभाल कर रखें।

आज अपने कारोबार में राजनीति को शामिल ना करें। आज के दिन अगर आप किसी को कर्ज देने का सोच रहे हैं, तो स्थिति प्रतिकूल है। घर में किसी सगे- संबंधी के आने से उत्साह का माहौल रहेगा।

आज का अधिकतम समय धार्मिक कार्य में व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आप अपने आपको अत्यधिक प्रसन्न अनुभव करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। आज के दिन आप अपने कार्य को अत्यधिक उत्साह एवं जोश के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे।

व्यवसाय में कर्मचारियों के बीच छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में शब्दों का प्रयोग सोच समझकर एवं विवेकपूर्ण तरीके से करना उचित रहेगा।

आज स्वयं को आलस्य से दूर रखने की आवश्यकता है वरना लापरवाही के कारण आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि की संभावना है। संतान से संबंधित शुभ समाचार की सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में मन लगेगा। आज के दिन शिक्षकों के मार्गदर्शन से किसे प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने का मौका मिलेगा जिससे आप अपने आत्मविश्वास में अत्यधिक प्रखरता का अनुभव करेंगे।

घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के होने से घर में सकारात्मक वातावरण एवं चहल पहल की स्थिति रहेगी। परिवारजनों का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव एवं एंजाइटी की समस्या हो सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज ग्रह गोचर की दशा अनुकूल रहेगी। संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय से संबंधित नए प्रोजेक्ट की प्राप्ती होंगे जिनमें सफलता प्राप्त होगी।

आज कार्यस्थल में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सहकर्मी एवं कर्मचारियों के साथ सामंजस्यता बिठाने एवं बातचीत करने का प्रयास करें। किसी पर भी जल्द विश्वास ना करें।

आज जरुरी कागजात एवं दस्तावेजों से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। नौकरी पेशे से संबंधित लोग अपने वाकपटुता क्षमता की सहायता से आज कार्यालय में आए नए ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे एवं प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में कामयाबी प्राप्त करेंगे जिससे उनके कार्य की सराहना एवं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम होने की संभावना है। परिवारजनों के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज शाम का समय आप बच्चों के साथ खेलने कूदने में व्यतीत करेंगे।

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन गर्दन से जुडी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। अतः सतर्कता बरतें।