विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 अगस्त 2022 राशिफल, इन राशियों के आज बदलेंगे हालात

Horoscope Today Dainik Rashifal 3 August 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशिफल

आपके लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ एवं सकारात्मकता से भरपूर है। व्यवसाय से संबंधित लोगों को शुभ सन्देश मिल सकता है एवं जो लोग अपने व्यवसाय में नए योजनाओं को शामिल करना चाह रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। उनके सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वित्तीय संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक करें। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को उनके अधिकार में वृद्धि मिलेगी एवं समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी काबिलियत एवं प्रतिभाओं को सराहा जाएगा जिससे आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी तथा अहंकार भी आ सकता है। इस कारण अपने को सकारात्मक एवं सौम्य बनाए रखें।

संतान के भविष्य के प्रति चिंता आपको परेशान कर सकती है, इसी बीच संतान पक्ष से किसी अच्छे समाचार से आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी। संचित निधि में वृद्धि होने की संभावना है।

आज किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में विस्तार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है जिस वजह से आपको मानसिक शांति एवं भविष्य के प्रति चिंता से मुक्ति प्राप्त होगी।

आज परिवार के साथ समय व्यतीत करने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे तथा उनका विश्वास जीतने की कोशिश भी करेंगे।

आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ कहीं बाहर पार्क वगैरह घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परन्तु मौसम में परिवर्तन के कारण अपने दिनचर्या में सुधार लाने की आवश्यकता है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन कल्याणकारी है। परिस्थिति आपके अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय से संबंधित लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं तथा पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में आपके हित में फैसले रहेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेगा।

आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर अत्यधिक चिंतन- मनन रहेगा परंतु निर्णय करना अभी संभव नहीं होगा, इसलिए अपने ऊपर अत्यधिक दबाव ना बनाएं। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए स्थानांतरण से संबंधित योग बन रहे हैं, पदोन्नति की भी संभावनाएं हैं।

धार्मिक संगीत में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आप अपनी प्रतिभाओं एवं नए काबिलियत को तराशने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए शुभ समाचार आ सकता है।

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। घर के बड़े- बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करेंगे जिससे आपको सुख की अनुभूति प्राप्त होगी।

आज परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है, जहाँ आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

आज घर में किसी मेहमान के आगमन से उत्साह का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की प्रति अनुशासन रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है। तनाव मुक्त रहने के लिए अपनी दिनचर्या में योग एवं ध्यान को शामिल करें।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। व्यवसाय से संबंधित कार्य सामान्य रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को लागू करने का अवसर प्राप्त होगा एवं उनमें सफलता भी प्राप्त होगी।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता पूर्ण हो सकता है। अपने काम के प्रति ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है वरना आप अपने लक्ष्य से डगमगा सकते हैं। आज दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने मन को शांत रखें,  इसके लिए आप आध्यात्मिक कार्यों का सहारा ले सकते हैं।

व्यवसाय से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। समाज के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है तथा उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त होगा जिससे आप अपने भविष्य में महत्व परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा एवं परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परन्तु जोड़ों एवं मांसपेशियों के दर्द की शिकायत बढ़ सकती है जिसके लिए अपने दिनचर्या में योगाभ्यास शामिल करें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मकता से परिपूर्ण रहेगा। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय से संबंधित लोगों को अपने कार्य में ध्यान लगाने की आवश्यकता है। अपने सहकर्मियों पर विश्वास एवं सामंजस्यता बनाए रखें।

नौकरी से संबंधित लोगों को नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है जिसमें वे सफल भी होंगे। शैक्षणिक संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित लोगों को अपने कार्य के प्रति ईमानदारी रखने की आवश्यकता है।

मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा जिस वजह से भौतिक सुखों की वस्तुओं की खरीदारी होने की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है जिसके फलस्वरूप में उत्साह का माहौल बना रहेगा।

आज अपने आसपास के लोगों के द्वारा किए गए जाने वाले कार्यों को नजरअंदाज करते हुए नैतिकता से पूर्ण कार्यों को करें। आसपास हो रहे वाद-विवाद में बेवजह हस्तक्षेप ना करें। आज घर में किसी धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है जिससे घर परिवार में सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहेगा।

आज अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। परिवार के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं, जहां किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज फिजूलखर्ची से सावधान रहें। जीवनसाथी के सहयोग एवं सानिध्य से आप पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर पाएंगे। संतान के साथ किसी बात को लेकर चर्चा होने की संभावना है। बच्चों के साथ अपने स्वभाव को विनम्र एवं सौम्य रखें।

जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके संबंधों में मिठास बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है, दुर्घटना घटित होने आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।