विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

29 अप्रैल 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के जातकों पर किस्मत आज रहेगी मेहरबान

Horoscope Today Dainik Rashifal 29 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन प्रगति प्रदान करने वाला है। आज आप अपने आपको बौद्धिक तौर पर विकसित करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप अपने ज्ञानवर्धक हेतु प्रयासरत रहेंगे और ऐसे तथ्यों में आप अपना समय देंगे।

कारोबारी तौर पर आज का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर होने वाला है। आज आपके कारोबार से जुड़ी कठिनाइयों का समापन होगा और समस्याएं हल हो जाएंगी।

आज आपको भाई बहनों की ओर से सहयोग भाव देखने को मिलेगा। आज आप किसी खास विषय वस्तु से जुड़ी मीटिंग अथवा जनसमूह में शामिल हो सकते हैं जहाँ आप अपने विचारों की अभिव्यक्ति करेंगे। इससे आपके यश में वृद्धि होगी। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और महत्व देंगे।

आज आपके पिताजी की सेहत की स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त रह सकती है, अतः उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। हालाँकि गृहस्थ वातावरण काफी शानदार बना रहेगा। घर के छोटे बच्चे एवं सभी जन खुश नजर आएंगे और खूब मस्ती करेंगे जिसे देखकर आपके मन को खुशी मिलेगी। आप स्वयं को संतुष्ट महसूस करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज स्वयं को आत्मविश्वास, जोश व उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपकी कीर्ति में बढ़ोतरी होगी, सब तरफ लोग आप ही की चर्चा करेंगे। आज आपके कुछ नए शत्रु भी बनेंगे जो आपके विरुद्ध अनेकानेक प्रकार की रणनीतियां बनाएंगे। किंतु आपको अत्यधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। हालांकि आप अपनी ओर से सतर्कता एवं सावधानी अवश्य ही बरते।

कार्यस्थल पर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर आज के दिन लेनदेन से परहेज करें तो बेहतर हैं अन्यथा आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।

आज आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर थोड़े निश्चिंत नजर आएंगे। आपको संतान के भविष्य को लेकर कोई बेहतरीन मार्ग प्राप्त हो सकता है जिससे आप अपने संतान के कैरियर अथवा कार्यक्षेत्र को बेहतर कर पाएंगे।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन मंगलमय रहेगा, आज आपके समक्ष किसी अन्य कंपनी से रोजगार हेतु बेहतर अवसर आ सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के आज कई महत्वपूर्ण कार्य सुगमतापूर्वक बन जाएंगे जिससे आपका मन खुश रहेगा। किंतु इन कार्यों की पूर्ति हेतु आपको अपने मन के आलस्य भाव को त्यागना होगा, तत्पश्चात ही आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। अतः आप अपने आप में सक्रिय हो जाए, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

आज आप अपने बातों को प्रभावी व महत्वकारी साबित करने का प्रयास करेंगे, आपके प्रयास सफल भी हो सकते हैं। वहीं आज शाम आप किसी प्रकार के धार्मिक क्रियाकलाप में सम्मिलित हो सकते हैं, आप पूजा-पाठ जैसे कार्यक्रम अथवा धार्मिक समारोह में अपना समय व्यतीत करेंगे। ऐसा करना आपके मन को संतुष्टि प्रदान करेगा, आप स्वयं को सकारात्मक महसूस करेंगे।

घरेलु माहौल बहुत बेहतर नहीं रहेगा जो आपके मन को चिंताजनक स्थिति में डाल सकता है। पारिवारिक विषय वस्तु में आप स्वयं को अधिक उलझाने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन सफलता से भरा हुआ रहेगा। संतान से सम्बंधित मसलों को लेकर भी आपका दिन काफी अच्छा एवं शानदार रहने वाला है। आज संतान पक्ष की ओर से आपको कोई बेहतरीन समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन खुशी से उछल पड़ेगा।

प्रेम जीवन हेतु भी दिन संभवत अनुकूल बना रहेगा। आर्थिक तौर पर भी दिन लाभकारी हैं। आज आप स्वयं को आर्थिक तौर प्रबल महसूस करेंगे।

हालाँकि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपका आज का दिन ठीक नहीं है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। वर्तमान परिस्थितियां व परिवेश अत्यंत ही भयावह है, ऐसे में अपनी सेहत के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। बाहरी खानपान से तत्काल परहेजी बरतें और अपने खानपान में अधिक से अधिक स्वास्थ्यवर्धक तथ्यों को को शामिल करें।

आज धार्मिक स्थलों के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है। आज कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु में भी आप कुछ नया व बेहतर करने हेतु इच्छुक नजर आएंगे। कुल मिलाकर आपका दिन सफलता प्रदायक रहेगा।