विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

29 अप्रैल 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के जातकों पर किस्मत आज रहेगी मेहरबान

Horoscope Today Dainik Rashifal 29 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 29 अप्रैल 2021, दिन बृहस्पतिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 29 अप्रैल 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज अपने मन की इच्छाओं की पूर्ति हेतु प्रयासरत रहेंगे। आप अपने महत्वपूर्ण तथ्यों का क्रियान्वयन करेंगे और आप आज काफी सक्रिय भी नजर आएंगे।

आज आपकी यात्राओं के योग बन रहे है, आपको आसपास की छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो सफलता प्रदायक रहेगी। इस यात्रा से आपको लाभ होगा।

आज आपके कुछ पुराने लंबे अरसे से अटके हुए कार्य आसानी से बन जाएंगे, शाम ढलते-ढलते इन कार्यों के पूर्ण होने के आसार हैं जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा।

नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है, आज आपके कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति से किसी विषय वस्तु को लेकर बहसबाजी हो सकती है जिससे विवादित वातावरण उत्पन्न हो जाएगा और आपका मन भी खिन्न होगा। कोशिश करें कि आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का आज का दिन सुखद एवं शानदार रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का गृहस्थ जीवन सुखद एवं शानदार रहने वाला है। आज घर पर खुशहाली बरकरार रहेगी। आप पारिवारिक जनो के साथ किसी आसपास के क्षेत्र में यात्रा हेतु मन बना सकते हैं, या फिर घूमने-फिरने जा सकते हैं जिससे मन और भी अधिक शानदार हो जाएगा। किंतु यदि आप बाहर निकल रहे हैं या यात्राओं पर जा रहे हैं, तो आपको इस दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोशिश करें बेवजह के कार्यों से या केवल घूमने-फिरने के उद्देश्य से इस दौरान बाहर नहीं निकले तो बेहतर है, और अगर किसी आवश्यक कार्य से निकल रहे हैं तो काफी संभल कर रहे हैं।

आज कारोबार व कार्य क्षेत्र के किसी महत्वपूर्ण सौदे के संपन्न होने के आसार हैं। आज आपको काफी सोच विचार कर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है अन्यथा आज आपके द्वारा उठाए गए कदम आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आज आप शाम के समय अपने मित्रों के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। आपको दिन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज कारोबार की दृष्टि से आप कुछ अमूलभूत परिवर्तन करेंगे जिससे कारोबार की खूब उन्नति होगी। कारोबार से आपको खूब मुनाफा होगा।

वहीं संतान से जुड़े विषय वस्तु हेतु भी दिन उत्तम रहने वाला है, संतान की ओर से आपका स्नेह एवं सहयोग देखने को मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आज आप अपने किसी पुराने लोन या फिर कर्ज को चुकाने का प्रयास करेंगे, तो संभावना है कि इसमें आपको आज कामयाबी हांसिल हो जाएगी। कर्ज चुकाने के पश्चात आप स्वयं को मानसिक तौर पर भी काफी हल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे, साथ ही आपके अंदर संतुष्टि का भाव रहेगा।

कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया व बेहतर सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा। आज आप अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखने का प्रयास करेंगें। फिजूल के तथ्यों पर अपना धन बर्बाद न करें।

आज किसी के भी समक्ष अपनी बात रखते समय अपनी वाणी व शब्दों को सौम्यता से पेश करें अन्यथा आपकी छवि पर ऊँगली उठ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला है। कारोबार स्तर पर आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आज आप उन कार्यों की पूर्ति हेतु खास तौर पर प्रयासरत रहेंगे जो कार्य आपके मन मुताबिक मनपसंद कार्य होंगे।

कार्यस्थल पर आज आपको सहकर्मियों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी जिससे आपके उनके साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

आज शाम आप अपना काफी समय धार्मिक क्रियाकलापों में व्यतीत करेंगे, आपको ऐसे क्रियाकलापों में समय व्यतीत करना अच्छा लगेगा। ऐसा करना आपके मन को सुकून और शांति प्रदान करेगा। आप स्वयं को आध्यात्मिक तौर पर भी विकसित करने हेतु इच्छुक नजर आएंगे।

आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप दान पुण्य के कार्यों में अथवा दूसरों के सहयोग से कार्य में अपना धन भी लगा सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...