विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

27 मार्च 2021 राशिफल, इन राशियों पर शनिदेव बने रहेंगे विशेष मेहरबान

Horoscope Today Dainik Rashifal 27 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला है। वहीं ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको कुछ समस्याओं व अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

आज किसी विषय वस्तु को लेकर वातावरण तनाव से पूर्ण हो सकता है। किंतु इन सबके मध्य आपको अपने ऊपर संयम व नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर काबू रखें। कोशिश करें कि अधिक से अधिक सकारात्मक बने रहे अन्यथा आप स्वयं ही अपने लिए मुसीबत उत्पन्न कर लेंगे और इससे आपके कई रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं।

आज आप अपने मित्रों को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। आपके मित्र काफी कष्ट व परेशानी में हो सकते हैं जो आपके मन को भी दुखी करेगा।

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपके लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज कारोबारी तौर पर यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, ये यात्राएं आपके लिए काफी फायदेमंद एवं कामयाब साबित होने वाली हैं। इस दौरान आपके कुछ नए संपर्क भी बनेंगे।

वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी अधिक बाधाओं से भरा हो सकता है। आज आपको काफी सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपके शत्रु आपके लिए अनेकानेक प्रकार की गतिविधियां करेंगे जिनसे बचकर रहने हेतु आपको चालाकी और बौद्धिकता अपनानी होगी।

आज आपके कुछ पुराने कानूनी वाद विवाद से जुड़े मसले समाप्त हो सकते हैं जिससे आप स्वयं को राहत में महसूस करेंगे। आपके मन से एक बड़ा बोझ हल्का होगा और आप स्वयं को तनाव महसूस करेंगे।

आज आप अपने घर परिवार की आवश्यकता पर अपना काफी धन खर्च कर सकते हैं। आज सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों में आपका रुझान बढ़ेगा, आप ऐसे कार्यक्रम में सम्मिलित भी हो सकते हैं।

तुला राशि

आज आप किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आप का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप स्वयं को खुश महसूस करेंगे।

आज आपका दिन काफी अधिक व्यस्तता पूर्ण भी रहेगा। आप अपने घर परिवार के जनों के साथ किसी प्रकार की शादी, विवाह आदि जैसे समारोह में खूब मौज करेंगे। पारिवारिक जनों के साथ आपके संबंध भी बेहतर होंगे ार आपसी रिश्ते में प्रगाढ़ता व खुशहाली आएगी।

आज यदि आप अपने कारोबार व कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का निवेश करने के संबंध में विचार कर रहे हैं तो ऐसे तथ्य हेतु आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

विद्यार्थी आज अपने शिक्षण, पठन आदि की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, आप नई किताबे भी खरीद सकते हैं। विवाहित जीवन गुजार कर रहे जातकों का आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है।

रोजगार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर अगर आज यदि आप कुछ प्रयास अपनी ओर से कर रहे हैं, तो संभवत आपके प्रयास सार्थक हो जाए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक परिणाम परिलक्षित करने वाला है। आज आप स्वयं को संशय अथवा काफी दुविधाजनक स्थिति में महसूस करेंगे, आपके मन में कई प्रकार के विचार पनप रहे होंगे। कई गुत्थियों को सुलझाने के लिए आप व्याकुल नजर आएंगे।

कारोबार की दृष्टि से आपके द्वारा आज के दिन किए गए सभी प्रयास निरर्थक हो सकते हैं, आज आपके किसी खास विषय वस्तु के लिए की गई मेहनत बेकार हो सकती है जिससे आप का मन दुखी हो उठेगा। वहीं नौकरी पेशा जातकों की आज पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज गृहस्थ माहौल भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिवारिक तौर पर मनमुटाव से युक्त स्थिति बनी रहेगी। आज आपको थोड़ा धैर्य धरने की आवश्यकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

आज शाम आप अपने घर परिवार के जनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति आप विशेष स्नेह एवं सम्मान का भाव दर्शाएगे। उनकी ओर से आज आपको कुछ खास मशवरा प्राप्त हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...