विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

26 मार्च 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहद लाभकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 26 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 26 मार्च 2021, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 26 मार्च 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। लंबे अरसे के बाद आपकी पुरानी समस्याओं और परेशानियों का समाधान निकल आएगा जिससे आप स्वयं को राहत व सुकून से भरा हुआ महसूस करेंगे।

आज आपको भाग्य का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिसके बलबूते पर कई महत्वपूर्ण अटके बनते चले जाएंगे। वहीं यदि आज आप किसी पार्ट टाइम जॉब या किसी नये कारोबार के संबंध में सोच रहे हैं, तो ऐसे विषय वस्तु के क्रियान्वयन हेतु आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

आज का दिन आपका काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आपके सभी प्रयत्नों के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं। कुछ कारोबारी आज नई-नई रणनीतियों का निर्माण कर सकते हैं। आज कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपको कहीं यात्रा आदि पर भी जाना पड़ सकता है, ये यात्राएं काफी लाभकारी व उत्तम बनी रहेंगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम परिलक्षित होने वाला है। आपके घर परिवार का माहौल काफी सुखद व शानदार बना रहेगा। आज आपके घर परिवार में किसी प्रकार के समारोह के आयोजित होने की योजनाओं का भी क्रियान्वयन हो सकता है, संभवत इन योजनाओं के लिए विचार विमर्श करने में पारिवारिक जनों के मध्य नोकझोंक हो जाए जिसमें आप समस्याओं को सुलझाने हेतु काफी प्रयासरत व सक्रिय नजर आएंगे।

आज आपका मन बेहद खुश रहेगा। आप कुछ परिवर्तन करने हेतु तत्पर नजर आएंगे। आज के दिन यात्राओं पर जाने से बचें। आज के दिन वाहन का प्रयोग करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है, किसी प्रकार की दुर्घटना के घटित होने के आसार हैं। अतः वाहन ना ही चलाएं तो बेहतर रहने वाला है।

आज आपको अपने किसी पुराने खास मित्र से मुलाकात करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका मन काफी खुश हो उठेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल बना रहने वाला है, आपको मनोअनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े तथ्यों को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपके कारोबार के उन्नति होने के आसार नजर आ रहे है। आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप स्वयं भी अपने कारोबार की उन्नति से अचंभित नजर आएंगे। आपको कई नई-नई उपलब्धियां भी प्राप्त होंगी।

वहीं आर्थिक मसलों लेकर आपका दिन बेहतर रहने वाला है। कोशिश करें कि यदि आज आपकी कोई फिजूल में बड़ाई कर रहा है और अपने लाभ निकलवाना चाह रहा है, तो ऐसे स्थान पर आप अपनी बौद्धिकता का इस्तेमाल करें और दूसरों के द्वारा की जा रही चापलूसी में पड़कर अपना नुकसान ना करवाएं।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी आपको कोई उपहार प्रदान कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन थोड़ा परेशान रहेगा, आप अपने करियर व कार्य क्षेत्र को लेकर गंभीर नजर आएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले फल वाला है। आज आपका मन पारिवारिक जीवन को लेकर थोड़ा अधिक परेशान रहेगा। आज आप अपने भाई-बहन के कैरियर अथवा भविष्य को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे। आज आपके पिताजी के सेहत की स्थिति भी थोड़ी बिगड़ सकती हैं। वहीं आज आपको अपने पिताजी की ओर से कुछ सलाह प्राप्त होगी, जिससे आपकी कुछ बाधाओं का समाधान निकल आएगा।

आज आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यात्राओं को ना ही टालें तो बेहतर होगा। आज आपके मन के कुछ पुराने तनाव खत्म हो जाएंगे। आपकी कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान निकल आएगा।

आज आपके व आपके मित्रों के मध्य किसी बात को लेकर मनमुटाव बढ़ सकता है। वहीं विवाहित जीवन गुजार रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के समक्ष आज विवाह हेतु कई बेहतरीन प्रस्ताव आएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...