विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

25 जुलाई 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों की आज पद-प्रतिष्ठा में हो सकती है वृद्धि

Horoscope Today Dainik Rashifal 25 July 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए काफी बेहतरीन बना रहेगा। आपका दिन सुखद परिणाम दर्शाने वाला रहेगा।

आज आपका दिन कुछ हद तक व्यस्ततापूर्ण भी बना रहेगा, किंतु बावजूद सभी के आप अपने आपको आनंद भरी स्थिति में महसूस करेंगे।

संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका दिन अनुकूल परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। आज संतान की ओर से कोई सुखद व शुभकारी समाचार भी प्राप्त हो सकता है, साथ ही उनके क्रियाकलाप भी आपके मन को प्रसन्नता से भर देंगे।

आज आप पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े सक्रिय नजर आएंगे। आप पारिवारिक जनों के मध्य के रिश्ते की दरार को हटाने हेतु कोशिश करते हुए नजर आएंगे जिसमे संभवतः आप सफल भी हो सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के ऊपर आज जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है जिससे आपके लिए दिन व्यस्त हो जायेगा।

कारोबारी दृष्टि से आज आप अपनी ओर से स्तिथियों को बेहतर करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे, जिसमे संभवतः आपके कुछ प्रयास सफल भी हो सकते हैं।

प्रेम जीवन यापन कर रहे जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप अपने प्रेम जीवन हेतु समय नहीं निकाल पाएंगे जिसका प्रभाव रिश्ते पर पड़ सकता है।

संतान की शिक्षा-दीक्षा को लेकर आप आज रणनीति बना सकते हैं, या फिर कुछ महत्वपूर्ण योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं। ससुराल पक्ष की ओर से आपके संबंध बेहतर होंगे। उधार में दिए हुए पूर्व में आपको पुनः वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे मन में खुशी का भाव रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आज का दिन आपका आपकी प्रतिभा को निखारने योग्य रहेगा, आपको कुछ बेहतर व शानदार करने का अवसर प्राप्त होगा। इन अवसरों को अपने हाथ से जाने न दें, अपितु इनका लाभ उठाएं और अपने लिए इतिहास रचने का कार्य करें।

आज आपको पिताजी की ओर से कुछ खास परामर्श प्राप्त हो सकता है, उनके सलाह को नजरअंदाज ना करें। आज संतान को लेकर आपके ऊपर कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आ सकती है। इस जिम्मेदारी को लेकर आपको समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है।

आज आप रचनात्मक क्रियाकलापों को लेकर भी सक्रिय देखेंगे और इस दिशा में आप अपनी ओर से कुछ महत्वपूर्ण प्रयास कर किसी खास उपलब्धि या विजय की प्राप्ति कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज मन परेशान रहेगा। नौकरी-पेशा जातकों के लिए भी दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, उच्च अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है जिससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

पिता की ओर से भी आज वाद-विवाद हो अथवा नोकझोंक हो सकती है जिससे मामला बिगड़ सकता है। यह सब आपके मन को काफी तनावग्रस्त कर सकते हैं।

आज आप अपनी आजीविका की वृद्धि हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। यदि कुछ नौकरी पेशा जातक पार्ट टाइम नौकरी हेतु प्रयासरत है, तो आपके इन प्रयासों के सार्थक होने के आसार हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...