विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

25 जुलाई 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों की आज पद-प्रतिष्ठा में हो सकती है वृद्धि

Horoscope Today Dainik Rashifal 25 July 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि वालों पर आज विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। आप इन सभी जिम्मेदारियों को लेकर सक्रिय भी नजर आएंगे और आप उन्हें बेहतरीन तरीके से पूर्ण भी करेंगे जिससे सभी जन आपकी सराहना करेंगे और आपके प्रति सम्मान का भाव रखेंगे।

आज आपको अपने किसी खास स्वजन की ओर से कोई बेहतरीन सुंदर उपहार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। आज आपको शासन सत्ता की ओर से भी सहयोग प्राप्त हो सकता है।

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने जीवनसाथी से वार्तालाप कर किसी खास विषय वस्तु पर योजना बना सकते हैं जो भविष्य से संबंधित होगी। इससे आपके रिश्ते में भी प्रगाढ़ता बढ़ेगी, साथ ही आपकी आपकी समझ भी इससे विकसित होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आप किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं जहाँ आप खुद को तनाव से मुक्त महसूस करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज कुछ नया व रचनात्मक कर सकते हैं जो आपको सफलता प्रदान करेगा।

आज घर परिवार के रिश्तो को लेकर दिन ठीक नहीं है, पारिवारिक वातावरण तनावग्रस्त बना रहेगा जिससे रिश्तों में दरार पड़ सकती है। हालांकि आप अपनी बौद्धिकता व समझदारी के बलबूते परिस्थितियों को अनुकूल करने हेतु क्रियाशील नजर आएंगे। संभवतः आपके इन प्रयासों की सफलता की बदौलत शाम ढलते-ढलते घरेलु वातावरण बेहतर हो जाए।

शादीशुदा जीवन गुजार रहे जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों की ओर से कोई विशेष सलाह प्राप्त हो सकती है। आपको उनकी ओर से आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन कल्याणकारी रहेगा। आज आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।

आज आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी हेतु कई नवीन बेहतरीन अवसर ढूंढ लेंगे जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। इससे आपके मन में प्रसन्नता भी बरकरार रहेगी, साथ ही आप धन संचय हेतु भी सक्रिय नजर आएंगे। हालाँकि आज आपको अपने आमदनी और खर्च को लेकर थोड़ा संतुलित रहने की आवश्यकता है अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।

दांपत्य जीवन बिता रहे जातकों के लिए दिन शानदार व खुशहाली से भरा बना रहेगा। नौकरी-पेशा जातकों के लिए स्थिति थोड़ी समस्याओं से भरी हो सकती है, सहकर्मियों से झगड़ा हो सकता है जिससे मामला बिगड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के आज यश में उन्नति होगी। आज कार्यस्थल पर आपकी पद प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती होगी।

आज आपके घर परिवार के जन आपके प्रति स्नेह एवं प्रेम का भाव व्यक्त करेंगे, वे आपके लिए कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं जिसे देखकर आप प्रफुल्लित हो जाएंगे।

आज आप किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए शुभकारी बनी रहेगी, अथवा संभावना है कि आज आप अपने पारिवारिक जनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु आज योजनाबद्ध हो जाए।

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए दिन मंगलकारी बीतने वाला है। आज भविष्य जुड़े मसलों को लेकर आप काफी सक्रिय नजर आएंगे। आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, इसका बेहतरीन परिणाम आपको दीर्घकालिक समय तक लाभ प्राप्त होगा।