विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

25 जुलाई 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों की आज पद-प्रतिष्ठा में हो सकती है वृद्धि

Horoscope Today Dainik Rashifal 25 July 2021 Astrology Prediction in Hindi

किन राशियों के जातकों की आज पद-प्रतिष्ठा में हो सकती है वृद्धि, आइये जानते हैं 25 जुलाई 2021 के दैनिक राशिफल द्वारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है। खासतौर पर विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरेगा। आज आप जिस भी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा में भाग ले रहे हैं, उसमें आपको कामयाबी की प्राप्ति होगी।

आज आपके सभी कार्य सिद्ध हो जाएंगे। आपको सामाजिक तौर पर भी मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी तरफ से भी सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। एक पर एक नई योजनाएं बनाएंगे और उसे क्रियान्वित करने हेतु भी अग्रसर रहेंगे जिससे सामाजिक जन आपको काफी महत्व देंगे।

अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय से संबंधित विषय वस्तु में आपको आज फूंक-फूंककर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है अन्यथा कोई नई मुसीबत उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले आज सभी क्रियाकलापों में बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति करेंगे। वहीं कुछ मसलों को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, आप भविष्य जुड़े तथ्यों को लेकर विचारणीय मुद्रा में नजर आएंगे, किंतु बाद में आर्थिक स्थिति को बेहतर होता हुआ देखकर आपका मन खुश हो जाएगा और आप संपत्ति के संचय को लेकर भी सक्रिय हो जाएंगे जिससे आपको भविष्य से जुड़े मसलों को लेकर चिंताएं कम सताएंगी।

आज आपके अटके हुए पैसे वापस प्राप्त हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आज आपको आपके सहकर्मियों की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे कार्यक्षेत्र में भी स्थिति लाभकारी बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के आज कई महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं जिससे आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कोशिश रखें कि अपने ऊपर आलस्य का भाव हावी न होने दें अन्यथा इसके कारण आपके कई बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं, साथ ही कुछ बेहतरीन अवसर भी आप इस वजह से गंवा बैठेंगे।

सामाजिक दृष्टिकोण से दिन काफी बेहतर रहेगा। आज सामाजिक तौर पर प्रसिद्धि में भी वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं।

आज आप रचनात्मक क्रियाकलापों को लेकर सक्रिय नजर आएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बढ़िया गुजरेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन खुशहाल बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए समय सामान्य बना रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत होने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती है। अतः छोटी-मोटी स्वास्थ संबंधित परेशानियां होने पर भी तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर अपने लिए उचित उपचार करवाएं ताकि भविष्य में आपको विकट परिस्थितियों का सामना ना करना पड़े।

आज आप खुद को विवादित माहौल से बचा कर रखें अन्यथा आपका मन और भी तनावग्रस्त होगा। संभावना है कि आज घर परिवार में से किसी जन से नोकझोंक हो सकती है जिससे पारिवारिक वातावरण थोड़ा उखड़ा-उखड़ा रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...