विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

23 मार्च 2021 राशिफल, इन जातकों को कानूनी मसलों में सावधानी बरतने की है आवश्यकता

Horoscope Today Dainik Rashifal 23 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मसलों को लेकर सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ आर्थिक तौर परहेजी बरतने की जरूरत है। आर्थिक लेनदेन करना आपके लिए आज के दिन ठीक नहीं होगा।

कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबारी तौर पर आज आपको यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगी। इस दौरान आपके शत्रु काफी सक्रिय है, अतः उनसे संभल कर रहने की आवश्यकता है।

कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ विषय वस्तु को लेकर आज आपको खूब मेहनत करनी होगी, तभी आप उन्नति की प्राप्ति कर पाएंगे। आज आप धार्मिक कार्यों के प्रति काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे, यह आपके अंदर दूसरों के प्रति परोपकार, स्नेह एवं सहयोग की भावना भी जागृत करेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभकारी एवं शुभ परिणाम दर्शाने वाला है। आज गृहस्थ वातावरण काफी सुखद व शानदार बना रहेगा। आपके घर परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम के आयोजित होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके घर परिवार के सभी सदस्यगण आज काफी व्यस्त नजर आएंगे। आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है जिससे भविष्य हेतु आपकी आर्थिक तौर पर स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव से युक्त हो जाएगी।

वहीं आज आप संतान के भविष्य से जुड़े तथ्यों को लेकर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़े तथ्यों को लेकर कोई नई योजनाएं बना सकते हैं।

आज आपके आस-पड़ोस के घरों में से किसी से वाद-विवाद हो सकते हैं जिससे आपका मूड थोड़ा उखड़ा-उखड़ा सा हो जाएगा। हालांकि इन सभी के मध्य आप स्वयं की वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपकी कीर्ति में वृद्धि होने के आसार आसार हैं। आज आपको कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। किंतु कोशिश करें कि आज के दिन यात्राओं को टाल ही दिया जाए तो बेहतर रहेगा अन्यथा किसी प्रकार की मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है, संभवत छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी घटित हो जाए जो आपको शारीरिक तौर पर कष्ट प्रदान कर सकती हैं।

आज किसी विशेष तथ्य को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, किंतु शाम को अपने घर परिवार के जनों के साथ समय व्यतीत कर आपको अच्छा महसूस होगा। आप स्वयं को मानसिक तौर पर हल्का महसूस करने लगेंगे। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने हेतु काफी मेहनती बने रहेंगे। आपकी मेहनत रंग भी लाएंगे और आपको बेहतरीन लाभ की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर आपका दिन लाभकारी साबित होने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अधिक चुनौतीपूर्ण रहेगा। आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपके लिए परिस्थितियां ठीक नहीं रहेंगी जो आपके लिए समस्याएं उत्पन्न करेंगी, साथ ही आपकी पढ़ाई-लिखाई में भी बाधा बन सकती है। इनसे परेशान होने की बजाय अपनी मेहनत में कमी ना आने दे, इससे आपको आगे चलकर स्तिथि अवश्य बेहतर होगी।

आज आप अपने कार्यक्षेत्र व कार्य के प्रति काफी सक्रिय तो बने रहेंगे पर फिर भी आज आपको कई प्रकार की अतिरिक्त बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

आज ससुराल पक्ष की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आपको अपने घर परिवार के जनों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके एवं आपके पारिवारिक जनों के लिए मूड ताजगी से भर देगी, साथ ही घर परिवार के जनों के आपसी संबंध भी बेहतर बनाने का कार्य करेगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...