विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

22 मार्च 2021 राशिफल, इन जातकों की आज अचल संपत्ति में हो सकती है वृद्धि

Horoscope Today Dainik Rashifal 22 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आज आपके मन में सेवा भाव जागृत होगा। आप दूसरों के प्रति परोपकार की भावना बनाये रखेंगे और हर किसी के सहयोग हेतु आप काफी ततपर नजर आएंगे।

आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों में भी काफी मन लगेगा, आप ऐसे कार्यों में अपना समय भी देंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल व शानदार रहने वाला है, आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आर्थिक मसलों को लेकर आपके लिए दिन काफी लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी।

आज शाम ढलते-ढलते आपके सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है, आपको पेट से संबंधित तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है जो आपके लिए कष्टकारी साबित होगा। अतः कोशिश करें कि अपने खानपान में थोड़ी सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षकों की ओर से स्नेह और आशीष प्राप्त होगा। आज आपके भाई बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे, पुरानी गलतफहमियां आदि समाप्त हो जाएंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम दर्शाने वाला है। आज आर्थिक व्यवस्था को लेकर आपको अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। आज आपके बेवजह के तथ्यों पर काफी धन व्यर्थ में ही खर्च हो जाएंगे। हालांकि आज आप कुछ बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे, पर बावजूद इन सभी के आपकी आर्थिक स्थिति के प्रबल होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आपको अपने ननिहाल पक्ष की ओर से विशेष मान-सम्मान व लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। कारोबारियों का आज अपने कार्यक्षेत्र में खूब मन लगेगा। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं।

आज आपको संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, संभवतः उनके करियर व कार्य क्षेत्र से जुड़ा मसला हो। आपका मन ऐसे मसलों को लेकर थोड़ा परेशान और दुविधाजनक स्थिति में भी रहेगा।

कुंभ राशि

आपके लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकते हैं जिससे आपका मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

आज आप अपने बौद्धिक स्तर को विकसित करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। आप अध्ययन, अध्यापन आदि से जुड़े कार्य में लगे रहेंगे। आज आप कुछ नए तथ्यों का अन्वेषण भी करेंगे जो आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि करेगा और आपके अंदर खोजबीन की इच्छाएं को और भी अधिक जागरूक करेगा। आप अपने कार्य के प्रति और भी अधिक सक्रिय हो जाएंगे।

आज आप फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास प्रयास करें, अपनी आवश्यकताओं को अत्यधिक बढ़ावा ना दें अन्यथा यह आपकी आदत बनकर आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

आज आपके घर परिवार के जन में से किसी से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, शायद आपके स्वजनों में से ही कोई जन आपके प्रति विश्वासघात जैसी भावनाएं रखें और आपके लिए कुछ उलझने अथवा घातक गतिविधियां उत्पन्न कर दे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका दिन काफी लाभकारी एवं शुभकारी रहने वाला है।

आज आपकी संतान के विवाह से जुड़ी वार्तालाप तीव्र हो सकती है, आपके घर में संतान के विवाह से जुड़ी परिचर्चा को लेकर सभी गंभीर रहेंगे। संभवत आज विवाह से जुड़े मसले में कोई बड़ा फैसला भी ले लिया जाए और विवाह अथवा सगाई की तिथि निर्धारित हो जाए।

आज आपका मन काफी खुश रहेगा, आप सभी से स्नेह व प्रेमवत बर्ताव रखेंगे। आज आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। सभी आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण दर्शाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किंतु आज आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। चूँकि आपका आज का दिन आपकी मेहनत के ऊपर ही आधारित है, आपकी मेहनत के अनुकूल ही परिणाम परिलक्षित हो पाएंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा।