विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

22 मार्च 2021 राशिफल, इन जातकों की आज अचल संपत्ति में हो सकती है वृद्धि

Horoscope Today Dainik Rashifal 22 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 22 मार्च 2021, दिन सोमवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 22 मार्च 2021।

मेष राशि

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आपको विभिन्न प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन लिये गए कर्ज चुका पाने में अन्ततः स्वयं को असमर्थ महसूस करने लगेगें। इसके अतिरिक्त आप आज के दिन किसी को अपने धन उधार में भी ना ही दें तो बेहतर रहेगा।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अपने सपनों और लक्ष्य के करीब जाने में मददगार बना रहेगा। आज लक्ष्य की प्राप्ति हेतु किसी खास कोर्स अथवा डिग्री हेतु किसी संस्थान, यूनिवर्सिटी आदि में अपना दाखिला करवाने की प्रक्रिया करवा सकते हैं।

आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। हालाँकि यात्राएं आपके लिए सुखद रहेंगी जो आपको बहुत कुछ हासिल करवाने वाली साबित होगी।

आज लंबे अरसे के बाद आपको अपने पुराने मित्रों से भेंट करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आपके नए-नए मित्र भी बन सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अधिक भागदौड़ से भरा रहने वाले हैं। आप स्वयं को काफी अस्त-व्यस्त महसूस करेंगे। इन सबके मध्य आपको स्वयं के प्रति काफी सतर्क पर सावधान रहने की आवश्यकता है, आपको चोट लग सकती है।

आज आपका कोई नुकसान हो सकता है जिस वजह से आप स्वयं को मानसिक रूप से थोड़ा अस्त-व्यस्त एवं परेशान महसूस करेंगे। वहीं आपके कारोबार एवं कार्यक्षेत्र से सम्बंधित तथ्यों हेतु यदि आप आज के दिन निवेश करना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

आज के दिन किए गए निवेश आपके लिए भविष्य में काफी बेहतरीन परिणाम दर्शा सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा काफी सुदृढ़ व बेहतर हो जाने के आसार हैं। आज शाम आप किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं जिससे आपका मन तरोताजा हो उठेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। आज आप स्वयं को शारीरिक तौर पर काफी कष्ट में महसूस करेंगे। आपकी शारीरिक तकलीफों के बढ़ जाने के आसार हैं।

आज आपको अपने आर्थिक विषय वस्तु को लेकर काफी सोच समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आर्थिक मसलों को लेकर योजनाबद्ध हो जाए तो काफी बेहतर रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें, व्यर्थ के तथ्यों पर धन बर्बाद करना आपके लिए आर्थिक तंगी जैसी स्तिथि उत्पन्न कर सकता है।

वहीं संतान से जुड़े मसलों को लेकर आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूलित रहेगा। आज आपको संतान से जुड़े तथ्यों के संबंध में कोई शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप उनके करियर को लेकर कोई क्रिया करने जा रहे हैं, तो इसमें भी आपको विजय की प्राप्ति होगी जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। आज सामाजिक विषय वस्तु से जुड़े मसलों में आपको किसी प्रकार की समस्या और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतरीन रहेगा। आज आप अपनी संतान से काफी खुश और संतुष्ट नजर आएंगे। आज आपकी संतान काफी क्रियाशील रहेंगे, सभी के प्रति स्नेह भागना दर्शाएंगे और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित भी आएंगे। आज आपकी संतान धार्मिक क्रियाकलापों में भी अपना समय दे सकते हैं जो आपके मन को आत्मिक तौर पर संतुष्ट कर देगा।

आज आपको ननिहाल पक्ष की ओर से विशेष प्रेम व स्नेह की प्राप्ति होगी, उनकी ओर से आपको पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। आप अपना काफी धन अपने मान-सम्मान व अपनी पने सुख संपदा एवं भौतिक संसाधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे।

कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रुओं के मन में आपके प्रति जलन की भावना उत्पन्न होगी जिससे वे आपके विरुद्ध कुछ गतिविधियां कर सकते हैं। अतः उनसे आप को संभलकर रहने की आवश्यकता है।

आज अपने पिताजी के सेहत का विशेष ध्यान रखें, उनके सेहत की स्थिति में थोड़ा गिरावट आ सकती है। आज का दिन मेहनत के अनुसार फल प्राप्ति का है, अतः अपनी मेहनत में कमी ना लाएं ताकि आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त हों।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...