विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

19 मार्च 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों को विवादित मसलों से दूर रहने की है जरुरत

Horoscope Today Dainik Rashifal 19 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 19 मार्च 2021, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 19 मार्च 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक परिणाम परिलक्षित करने वाला है। कारोबारी तौर पर दिन काफी बेहतर रहने वाला है, आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे नए गुण सीखने को मिलेंगे जो आप के लिए भविष्य में काफी लाभकारी साबित होगा, साथ ही आपको जीवन के हर मोड़ पर ऐसे कला की आवश्यकता पड़ेगी। आज आप अपने चतुराई से अपनी वाणी को मधुरता में परिवर्तित कर अपने कारोबार की स्थिति को बेहतर करने हेतु उपयोग करेंगे जिससे आपके कारोबार की स्थिति सुदृढ़ होगी।

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर भी आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। संतान से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, उनके भविष्य अथवा कार्य आदि से सम्बंधित मसलों लेकर आज आपको कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा जो आपके मन को थोड़ा दुखी कर सकता है। इससे आपका मन परेशान हो उठेगा।

वहीं आज शाम ढलते-ढलते आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन शानदार रहेगा, आज आपको अपने प्रियजन से मुलाकात करने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को अपने व्यवहार में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। आप अपने अंदर संतुष्टि की भावना जागृत करें और अपने मन को अधिक से अधिक शांत रखने का प्रयास करें, तभी आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। राजनीतिक तौर पर आज आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं।

नौकरी-पेशा जातकों की आज पद्दोन्नति अथवा वेतन वृद्धि होने के योग हैं। कारोबारियों के लिए भी समय काफी शानदार रहने वाला है। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण सौदे पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज कुछ अप्रिय जनों से मुलाकात करना आपके मन को काफी दुखी कर सकता है। संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज आपकी पुराने समस्याओं तथा तनावपूर्ण हालात का हल निकल सकता है। आज आपकी आमदनी हेतु भी कुछ नए-नए मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं जो आपके मन को नई उम्मीदें प्रदान करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज अपने पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

आज आपके भाग्य उन्नति के योग बन रहे हैं। आज आप स्वयं को आत्मिक तौर पर शांत व संतुष्ट महसूस करेंगे। वहीं दूसरी तरफ आपके मन में किसी खास कीमती वस्तु के खो जाने का भय भी बना रहेगा।

संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आपकी संतान आज किसी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा आदि में सम्मिलित हो रही हैं तो आज का दिन उनके लिए सफलता प्रदर्शित होगा। आज आपका मन खुश रहेगा।

कारोबारी स्तर पर आज अनुकूल परिणाम परिलक्षित होंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी सुखद व शानदार रहने वाला है। आज आप को आपके जीवनसाथी का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के जीवन में खुशहाली व प्रेम बरकरार रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक विषय वस्तु को लेकर आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके लिए दिन काफी शानदार गुजरेगा। वहीं आज आप अपने कारोबार से संबंधित तथ्यों को लेकर कोई सुखद व शुभकारी समाचार भी सुन सकते हैं जो कि आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा।

आज आपको कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, संभवतः यह यात्रा आपके कार्यक्षेत्र से संबंधित हो, यह यात्रा के लिए काफी सुखद गुजरने वाली है। इस यात्रा का आपको पूरा लाभ हासिल होगा।

जमीन-जायदाद से सम्बंधित मामलों को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, भविष्य में भी इसका आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

आज आपको किस्मत का पूरा पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में विजय की प्राप्ति हो सकती है, आपको आपकी मेहनत का पूरा-पूरा परिणाम प्राप्त होगा, बशर्ते कि आप मेहनत में निरंतरता बनाए रखें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...