विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 अप्रैल 2021 राशिफल, इन राशियों के लिए कार्यस्थल हेतु दिन रहेगा बेहद फायदेमंद

Horoscope Today Dainik Rashifal 17 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हो सकते है। सर्दी जुकाम आदि से परेशान रहेंगे। मौसमी प्रभाव आप पर अपना कुछ ज्यादा ही प्रभाव दिखाएगा। हालांकि दिन में सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। कुछ नया सीखने का मौका प्राप्त होगा, आप इसके लिए जिज्ञासु भी रहेंगे। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी समस्याएं समाप्त होगी। आप अपनी संतान के साथ बैठ कर बात करने की कोशिश करेंगे। वही आमदनी के क्षेत्र में दिन बेहतर है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वही प्रेम प्रसंग में दिन मध्यम है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए यह दिन काफी अनुकूल है। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की चेष्टा करनी चाहिए, साथ ही वाद विवाद से बचने का प्रयत्न करें अन्यथा कार्य क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न होंगी।

कन्या राशि

आज आपके खर्च में वृद्धि होगी, साथ ही आर्थिक हानि होने के भी आसार हैं। कामकाज में स्थिति कमजोर रहेगी फिर भी कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले की तुलना में बेहतर बनेगी। आज आप अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाएंगे। पारिवारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घर मे कलह क्लेश की स्थिति रहेगी, कई समस्याएं उत्पन्न होंगी। संतान संबंधित कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन अशांत एवं चिंतित रह सकता है। वही दांपत्य जीवन में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है। आपसी समझ में वृद्धि होगी, एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की लोग सराहना करेंगे। आप बेहतरीन कार्य प्रदर्शन करेंगे जिससे लोग आपके कार्य एवं बुद्धिमता के कायल हो जाएंगे। उच्च अधिकारी आप से अत्यंत प्रभावित रहेंगे एवं आपके पदोन्नति पर विचार करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अत्यंत बेहतर है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी एवं उसके सहयोग से आपके कार्यक्षेत्र की उन्नति होगी। प्रियजन के साथ समय व्यतीत करेंगे, यह समय खुशनुमा रहेगा। संभव है कहीं साथ घूमने भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता है, किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है। आपकी सभी अभिलाषा पूर्ण होंगी।

वृश्चिक राशि

मन लगाकर कार्य करेंगे। लाभ के भी योग हैं किंतु अपने कार्य क्षेत्र में स्थानांतरण की वजह से मन चिंतित हो सकता है। स्थानांतरण आपके लिए नई परेशानी का कारण बन सकता है। वहीं पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर में किसी भौतिक संसाधन का आगमन हो सकता है जिससे आपकी खुशियों में चार चांद लग जाएगा। घर के बड़े बुजुर्गों से आपको कोई उपहार आदि मिल सकता है। दिन खुशनुमा रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है। आपके बीच आपसी प्रेमभाव बढ़ेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...