विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 अप्रैल 2021 राशिफल, इन राशियों के लिए कार्यस्थल हेतु दिन रहेगा बेहद फायदेमंद

Horoscope Today Dainik Rashifal 17 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रहेगी, किंतु जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाएगा आपके भाग्य का सितारा चमकता चला जाएगा। आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए खुशियों भरा है। इस यात्रा में काफी आनंद की अनुभूति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठित में वृद्धि होगी। पिता के साथ चल रहे पुराने क्लेश आदि समाप्त होंगे एवं संबंधों में मधुरता व स्नेह भाव आएगा। आज आप अधिक परिश्रम करेंगे जिससे सफलता भी बेहतरीन प्राप्त होगी। प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं जिससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं। निष्ठा एवं ईमानदारी बरतें, रिश्ते में आई दरार समाप्त होगी।

मकर राशि

मौसम का प्रभाव आप पर हावी रहेगा। सर्दी जुकाम आदि से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होंगी। अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी पुराने रोग उभर सकते हैं। आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में स्थिति कुछ ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसका आप खुशी-खुशी बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। प्रेम प्रसंगों में आज का दिन रोमांचक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी। आज आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयत्न करेंगे किंतु आपकी बुद्धिमता एवं समझदारी आपको हर परेशानी से बचा लेगी।

कुम्भ राशि

कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। कार्यो में मन लगा रहेगा। उच्च अधिकारियों एवं सहकर्मियों के समक्ष आपकी छवि बेहतर होगी। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे जिससे आपका मन खुश होगा और आप प्रफुल्लित हो उठेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन समस्याओं से युक्त रहेगा। अनेकानेक विघ्न बाधाएं उत्पन्न होंगी, रिश्तो में दरार भी आ सकती हैं। समस्याओं के सामने विचलित होने की आवश्यकता नहीं है, अपितु उसे समझने का प्रयत्न करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। धन आदि संबंधित मामलों में लाभ के योग हैं। किसी अचल संपत्ति के क्रय पर विचार करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयत्न करेंगे, अतः आपको अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। विरोधियों की वजह से कार्यों में समस्याएं उत्पन्न होगी। दांपत्य जीवन में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग हैं किंतु आपको चौकन्ना रहने की आवश्यकता है अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आपको किसी बड़े ऋण से मुक्ति मिलेगी। ऋण चुकाने के लिए दिन शुभकारी है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग प्राप्त होगा, उनके मार्गदर्शन से बिगड़ते कार्य भी संवर सकते हैं। अतः उन्हें सुनने समझने का प्रयास करें।